'एन पी एन लाइव'

MI vs CSK : वानखेड़े में चल गया रोहित शर्मा का बल्ला, आलोचकों को मिल गया जवाब

SHARE:

MI vs CSK

नई दिल्ली। MI vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जो अब तक इस सीजन में खराब बल्लेबाजी करने के लिए फैंस की आलोचनाएं झेल रहे थे, रविवार को वानखेड़े में फॉर्म में लौटे और मैदान के चारों-तरफ शॉट्स लगाए।

हाफ सेंचुरी लगाई

रोहित ने इस सीजन में सीएसके के सामने टूर्नामेंट में अपनी पहली हाफ सेंचुरी लगाई और अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने आलोचना करने वालों को करारा जवाब भी दिया। रोहित के बल्ले से 45 गेंदों में नाबाद 76 रन निकले। रोहित ने पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के लगाए।

रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सात मैच की सात पारियों में कुल 158 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में 37वें स्थान पर हैं। रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक 10 चौके और 12 छक्के लगाए हैं। वानखेड़े में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और घर पर मुंबई ने सीएसके के सामने शानदार जीत हासिल की।

पहले गेंदबाजी का फैसला किया

मुंबई ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके के लिए जडेजा (नाबाद 53) और शिवम दुबे (50) के शानदार अर्धशतकों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आइपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन का लड़ने लायक स्कोर बना लिया।

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 63 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन जडेजा और शिवम ने चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 53 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए, जबकि शिवम ने 32 गेंदों पर 50 रन में दो चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान एमएस धोनी ने छह गेंदों में चार रन बनाये।

धोनी को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। बुमराह की फुल टॉस गेंद मिडिल और लेग में और धोनी ने उसे डीप स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक किया और तिलक वर्मा ने आगे की ओर गोता लगाते हुए कैच लपक लिया। -आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई