संवाददाता, मोतिहारी। murshidabad violence : विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत पश्चिम बंगाल में हो रहे हिन्दुओं पर लगातार हमले के विरोध में नगर भवन मैदान से जूलूस निकाल कर थाना, हॉस्पिटल, राजा बाजार होते हुए कचहरी चौक पर जाकर धरना पर बैठ गए। जहां धर्मसभा होने के बाद विहिप का प्रतिनिधिमंडल, विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला उपाधयक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला मंत्री मुन्ना तिवारी और रक्सौल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रपति के नाम डीएम की अनुपस्थिति में एसडीओ सदर को ज्ञापन दिया।
जूलूस का नेतृत्व विहिप जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव और जिला मंत्री मुन्ना तिवारी कर रहे थे। वहीं, धरना का संचालन जिला सेवा प्रमुख हेमंत कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बजरंग दल जिला संयोजक रूपेश दूबे ने किया।
‘देश को अशांत करने की साजिश’
धरना और प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि वक्फ बोर्ड अधिनियम संशोधन की आड़ में देश को अशांत करने का काम जेहादी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में यह प्रयोग हो रहा है। प्रति दिन हिन्दुओं की हत्याएं हो रही हैं। बेटी— बहनों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। हिन्दुओं के घरों में आग लगाई जा रही है। मठ मंदिर तोड़े जा रहे हैं, लेकिन ममता सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अब पश्चिम बंगाल को भी पूर्व का कश्मीर बनाने की साजिश हो रही है।
धरना को सम्बोधित करते हुए विहिप जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव और हेमंत कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केन्द्र सरकार अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू करे और देश भर से रोहिंग्या मुसलमानों और बंगलादेशी घुसपैठियों को बाहर करे। इन लोगों ने कहा कि अब ईंट का जबाब पत्थर से दिया जाएगा।
‘जेहादियों की देश के टुकड़े करने की साजिश’
कार्यक्रम को बजरंग दल जिला संयोजक रूपेश दूबे, मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, उमेश सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल को पूर्व का कश्मीर बनने से पहले चेत जाए अन्यथा 1947 का फार्मूला लागू कर धर्म के नाम पर हिन्दू, हिन्दुस्थान में और मुस्लिम पाकिस्तान में रहे, नहीं तो जेहादी देश के टुकड़े टुकड़े कर देंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद कुमार रोशन झा, नगनारयण प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, रिशु प्रताप सिंह, सुनिल कुमार, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र ठाकुर, अजित हिन्दू, राजीव रत्न अधिवक्ता, आनन्द भारतीय, रामनाथ सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







