'एन पी एन लाइव'

fire : प्रयागराज के टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची

SHARE:

fire

प्रयागराज। fire : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शास्त्री ब्रिज के पास लल्लू एंड सन्स टेंट हाउस में शनिवार को भीषण आग लग गई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया है।

आसपास के जिलों से फायर टैंकर मंगाए गए

फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि लल्लू के गोदाम में आग लग गई है। वहां जितने भी टैंकर खड़े थे, सभी को रवाना किया गया है। आग की विकरालता को देखते हुए प्रयागराज में नैनी, हंडिया, सोरांव, प्रतापगढ़, कौशांबी समेत अगल-बगल के जिलों से फायर के टैंकर मंगाए गए हैं। डिफेंस के टैंकर भी मांगे गए हैं। आग बहुत ज्यादा है। इसको शील्ड लगाकर बुझाया जा रहा है।

fire
प्रयागराज: शनिवार, 19 अप्रैल, 2025 को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में संगम के पास लल्लू जी टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लगने के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए। फोटो: आनंद प्रसाद
आग बुझाने के दौरान कई लोग झुलसे

उन्होंने बताया कि भयंकर आग के कारण इसको बुझाने दौरान भी कई लोग झुलस गए हैं। आग बुझाने का काम जारी है। गोदाम में लापरवाही देखी गई है, जहां ओवरफ्लो माल भरा था। कई सिलेंडर भी रखे थे, जो कि ब्लास्ट हुए हैं। इस कारण आग और बढ़ गई है।

लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी

गोदाम में की गई लापरवाही के लिए बाद में कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल आग बुझाई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए पानी की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बांस बल्ल्यिों से आग बुझाने में दिक्कत

स्थानीय लोगों के अनुसार परेड ग्राउंड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती गई। आग का भयावह रूप देख इलाके में हड़कंप मच गया। ऊंची-ऊंची आग की लपटें और आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दिए। कई दमकल आग बुझाने के काम में जुटी हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। टेंट हाउस में बांस-बल्लियों और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के चलते आग बुझाने के काम में दिक्कत आ रही है। टैंकर द्वारा पानी लाया जा रहा है। जिससे आग में काबू पाया जा सके।

-आइएएनएस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई