'एन पी एन लाइव'

mahabodhi mandir : श्रीलंका में 2300 साल पुराने जया श्री महाबोधि मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी , किया दर्शन

SHARE:

mahabodhi mandir

आनलाइन डेस्क, नयी दिल्ली। mahabodhi mandir :


mahabodhi mandir : श्रीलंका में 2300 साल पुराने अनुराधापुरा में जया श्री महाबोधि मंदिर का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दौरा किया। उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायका भी मौजूद थे। पवित्र जया श्री महाबोधि मंदिर में महाबोधि वृक्ष की पूजा की।

mahabodhi mandir
प्रधानमंत्री ने 06 अप्रैल, 2025 को श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ अनुराधापुरा स्थित पवित्र जया श्री महा बोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

ऐसा माना जाता है कि यह वृक्ष बो पौधे से विकसित हुआ है जिसे तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में संगमिता महाथेरी भारत से श्रीलंका लायी थी। यह मंदिर मजबूत सभ्यतागत संबंधों का प्रमाण है जो भारत-श्रीलंका के बीच घनिष्ठ साझेदारी की नींव है।

mahabodhi mandir

प्रधानमंत्री ने 06 अप्रैल, 2025 को श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ अनुराधापुरा स्थित पवित्र जया श्री महा बोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री ने रेल अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ अनुराधापुरा में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ समारोह में भाग लिया।

mahabodhi mandir

प्रधानमंत्री ने 06 अप्रैल, 2025 को श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ अनुराधापुरा स्थित पवित्र जया श्री महा बोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

नेताओं ने 91.27 मिलियन अमरीकी डॉलर की भारतीय सहायता से नवीनीकृत 128 किलोमीटर लंबी माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद माहो से अनुराधापुरा तक 14.89 मिलियन अमरीकी डॉलर की भारतीय अनुदान सहायता से बनायी जा रही एक उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली के निर्माण का शुभारंभ किया।

mahabodhi mandir
प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके ने 06 अप्रैल, 2025 को श्रीलंका के अनुराधापुरा में माहो और ओमानथाई के बीच उन्नत रेलवे ट्रैक का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित ये ऐतिहासिक रेलवे आधुनिकीकरण परियोजनाएं श्रीलंका में उत्तर-दक्षिण रेल संपर्क को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे देश भर में यात्री और माल यातायात दोनों की तेज़ और कुशल आवाजाही की सुविधा होगी।

mahabodhi mandir
प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके ने 06 अप्रैल, 2025 को श्रीलंका के अनुराधापुरा में माहो और ओमानथाई के बीच उन्नत रेलवे ट्रैक का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई