'एन पी एन लाइव'

Illegal Liquor Attack : अवैध शराब कारोबार का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमले में दो आरोपित गिरफ्तार, देखें वीडियो

SHARE:

Illegal Liquor Attack: Youth Assaulted in Siwan, Two Arrested

संजलपुर सीवान, 20 अप्रैल। Illegal Liquor Attack : सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के अंतर्गत आने वाले संजलपुर गांव में अवैध शराब कारोबार का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब माफिया से जुड़े तत्वों ने मिलकर नवनीत कुमार पांडेय उर्फ बिट्टू पाण्डेय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हमले में कथित शराब माफिया जगलाल राम, विशुनी राम और चंदन राम के गुर्गों की संलिप्तता सामने आई है। आंदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगलाल राम और अनुरुध राम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे आंदर थाना के जांच अधिकारी (आइओ) ने बताया कि केस की जांच लगातार जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण

Illegal Liquor Attack : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी गवाह विजित कुमार श्रीवास्तव और अनुप वर्मा से विस्तृत पूछताछ की। दोनों गवाहों ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि विवाद की असली वजह गांव में चल रहा अवैध शराब का कारोबार है, जबकि झंडे का मुद्दा केवल एक बहाना बनाया गया है।

गवाहों ने बताया कि गांव में हर साल अंबेडकर जयंती के अवसर पर झंडा लगाया जाता है और आज तक इसको लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ। उनका कहना है कि बिट्टू पाण्डेय लंबे समय से गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री का विरोध करते आ रहे थे, जिसके कारण शराब कारोबार से जुड़े लोग उनसे रंजिश रखते थे और मौका पाकर उन्हें निशाना बनाया।

शराब मुद्दे को छुपाने के लिए ‘झंडा विवाद’ खड़ किया

दूसरी ओर, हमलावर पक्ष ने अपने बचाव में दर्ज कराई गई एफआइआर में बिट्टू पाण्डेय और कुछ अन्य युवकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस एफआइआर में छेड़खानी जैसी किसी घटना का जिक्र नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि शराब के मुद्दे को छिपाने के लिए झंडे का विवाद खड़ा किया गया है। फिलहाल यह पूरा मामला जांच के दायरे में है और पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Illegal Liquor Attack : घायल युवक के छोटे भाई मनीष पाण्डेय उर्फ चिट्टू पाण्डेय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह घटना 16 अप्रैल की है। उन्होंने कहा कि अनुरुध राम द्वारा लगाए गए झंडा फाड़ने और मारपीट के आरोप पूरी तरह से निराधार और गलत हैं। मनीष के अनुसार, उस दिन मामूली कहासुनी हुई थी, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत करा दिया गया था।

Illegal Liquor Attack: Youth Assaulted in Siwan, Two Arrested

घायल के भाई ने दिया यह बयान

Illegal Liquor Attack : मनीष पाण्डेय ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध देशी शराब बेचने वाले असामाजिक तत्व जानबूझकर विवाद उत्पन्न करते रहते हैं और उनके बड़े भाई बिट्टू पाण्डेय को लगातार टारगेट करते हैं क्योंकि वह इस धंधे का विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार किया गया हमला बेहद गंभीर और जानलेवा था, जिसमें उनके भाई की जान भी जा सकती थी।

वहीं, बिट्टू पाण्डेय की माता और उनकी बड़ी मम्मी ने भी पुलिस के सामने बयान देते हुए कहा कि उनके बेटे को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह शराब माफिया के खिलाफ आवाज उठा रहा था। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से उनका बेटा बच गया, अन्यथा स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

बड़ी मम्मी ने आरोप लगाया कि शराब तस्करी में शामिल लोग बेहद संगठित तरीके से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी जगलाल राम की पत्नी अपने कपड़ों में विशेष रूप से बड़े-बड़े जेब बनाकर उसमें छोटे-छोटे शराब के पैकेट छिपाती है और बाइक के माध्यम से गांव-गांव जाकर सप्लाई करती है। साथ ही घर से भी शराब की बिक्री की जाती है।

कातिलाना हमला करार दिया

Illegal Liquor Attack : पूछताछ के दौरान अनुप वर्मा, शारदानंद वर्मा, उपेंद्र पाण्डेय समेत गांव के अन्य लोगों ने भी इस हमले को सुनियोजित और कातिलाना करार दिया। बिट्टू पाण्डेय के बड़े पिता उपेंद्र पाण्डेय ने कहा कि शराब माफियाओं ने पूरे गांव में भय और आतंक का माहौल बना रखा है। उनका कहना है कि इस हमले की जड़ में अवैध देशी शराब के कारोबार का विरोध ही मुख्य कारण है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment