Samrat Choudhary Warning : किसानों के बीच विकास और तकनीक पर संवाद
मोतिहारी, 14 फरवरी। Samrat Choudhary Warning : बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी अपराधी बिहार में सक्रिय हैं, वे या तो प्रदेश छोड़ दें या जेल जाने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर सुशासन स्थापित किया जाएगा और यह प्रदेश अपराधियों का नहीं, बल्कि उद्योगों का हब बनेगा।
मोतिहारी के पिपरा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह बागवानी एवं पशु मेला कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों के साथ आधुनिक कृषि, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न, ड्रोन तकनीक और जलवायु-अनुकूल खेती पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसी वर्ष मोतिहारी और चकिया की चीनी मिलों का कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
‘अपराध नहीं, उद्योग बनेगा पहचान’
Samrat Choudhary Warning : Samrat Choudhary ने दोहराया कि बिहार को अपराधमुक्त और औद्योगिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।
किसानों के लिए सरकार का संकल्प
Samrat Choudhary Warning : उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक के उपयोग और आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 20 दिनों में बिहार के 50 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जो कृषि क्षेत्र में बढ़ती जागरूकता का संकेत है।
कार्यक्रम में रहे कई दिग्गज शामिल
Samrat Choudhary Warning : इस अवसर पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव और सांसद राधामोहन सिंह भी उपस्थित रहे।
सरकार का दावा है कि उद्योग, कृषि और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







