'एन पी एन लाइव'

Mamata SIR Petition : ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, EC और CEO को बनाया पक्षकार

SHARE:

Mamata SIR Petition: West Bengal CM Moves Supreme Court Against Voter List Review

Mamata SIR Petition : एसआइआर प्रक्रिया पर उठाए सवाल

कोलकाता, 1 फरवरी। Mamata SIR Petition : पश्चिम बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया को लेकर सियासी उठापटक बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए निर्वाचन आयोग (EC) और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को पक्षकार बनाया।

याचिका में ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में राजनीतिक पक्षपात और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग पर लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन

Mamata SIR Petition : ममता बनर्जी की याचिका में कहा गया है कि जिस संवैधानिक संस्था से निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद की जाती है, वही अब ऐसे स्तर तक पहुंच गई है जो लोकतांत्रिक समाज के लिए चिंता का विषय है।

सुप्रीम कोर्ट से मांगा सीधा हस्तक्षेप

Mamata SIR Petition : याचिका में सुप्रीम कोर्ट से सीधी दखल और समुचित निर्देश देने की मांग की गई है ताकि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

नई दिल्ली दौरा : EC से मुलाकात और विपक्षी नेताओं से चर्चा

सोमवार को ममता बनर्जी नई दिल्ली स्थित EC मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगी। उनका उद्देश्य SIR प्रक्रिया के खिलाफ आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत करना है।

राजनीतिक रणनीति : बजट सत्र का लाभ

Mamata SIR Petition : पार्टी सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय राजधानी यात्रा का समय जानबूझकर चुना है, क्योंकि बजट सत्र के चलते सभी विपक्षी नेता दिल्ली में मौजूद होंगे। कोलकाता लौटने की संभावित तारीख 5 फरवरी से पहले बताई जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा गया नया पत्र

शनिवार को ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को फिर से पत्र लिखा, जिसमें तल्ख और कड़े शब्दों का प्रयोग किया गया। ऐसे में सोमवार को होने वाली मुलाकात पर सियासी नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Comment