'एन पी एन लाइव'

Iran US Tension : ईरानी सुप्रीम लीडर की अमेरिका को दो टूक चेतावनी, ‘हमले पर छिड़ेगा युद्ध’

SHARE:

Iran US Tension Escalates: Khamenei Warns Regional War If America Attacks

नई दिल्ली, 1 फरवरी। Iran US Tension : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ईरान से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत के जरिए हल निकालना चाहते हैं। इसके जवाब में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो यह क्षेत्रीय युद्ध में बदल जाएगा।

Iran US Tension : ‘हम उकसाने वाले नहीं, लेकिन हमला करने पर कड़ा जवाब’

खामेनेई ने कहा— “हम किसी देश पर हमला नहीं करना चाहते, लेकिन अगर कोई ईरान को परेशान या हमला करता है, तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार युद्ध आसान नहीं होगा और इसके क्षेत्रीय परिणाम होंगे।

तेल लेन-देन पर विवाद

Iran US Tension : ईरानी चेतावनी उसी समय आई है जब ट्रंप ने दावा किया कि भारत अब ईरान से नहीं बल्कि वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। इस पर फिलहाल भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कतर के मध्यस्थ प्रयास, तनाव कम करने की कोशिश

Iran US Tension : कतर के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल ने ईरान के साथ बातचीत की ताकि क्षेत्रीय तनाव कम किया जा सके। कतर ने ईरान की सुरक्षा परिषद प्रमुख अली लारीजानी के साथ मीटिंग में अपने समर्थन की पुष्टि की।

ईरानी सेना पूरी तरह तैयार, ‘उंगली ट्रिगर पर’

Iran US Tension : एक दिन पहले, तेहरान में राष्ट्रीय कार्यक्रम में आर्मी प्रमुख आमिर हतामी ने कहा कि ईरानी सेना पूरी तरह से रक्षा और सैन्य तैयारी में है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई दुश्मन गलती करता है तो वह न सिर्फ अपनी बल्कि इजरायल और पूरे इलाके की सुरक्षा खतरे में डाल देगा।

पड़ोसी देशों ने भी दिया समर्थन

Iran US Tension : हतामी ने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों ने स्पष्ट किया है कि ईरान के खिलाफ अपने इलाके या एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं होने देंगे, ताकि इलाके में असुरक्षा पैदा न हो।

मुलाकात और वार्ता की आवश्यकता पर जोर

ईरानी सेना प्रमुख ने कहा कि यदि दूसरा पक्ष समस्या का हल निकालने को तैयार है तो उसे ईरान के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना होगा।

Leave a Comment