'एन पी एन लाइव'

Bihar Inter Exam : बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा की उलटी गिनती शुरू, 13 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

SHARE:

Bihar Inter Exam 2026 Begins: 13.17 Lakh Students, 1762 Exam Centers Across State

पटना, 1 फरवरी। Bihar Inter Exam : बिहार में सोमवार से इंटरमीडिएट (12वीं) की वार्षिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे।

Bihar Inter Exam : 1762 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, हर जिले में बने मॉडल सेंटर

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां केवल छात्राएं परीक्षा देंगी।

13 फरवरी तक चलेगी परीक्षा, कदाचारमुक्त कराने के पुख्ता इंतजाम

Bihar Inter Exam : 13 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए बोर्ड ने सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

दो पालियों में परीक्षा, हर केंद्र पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी

Bihar Inter Exam : परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

परीक्षा का समय तय, प्रश्न पत्र पढ़ने को मिलेंगे 15 मिनट
  • पहली पाली: सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक
  • छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे
पहले दिन जीव विज्ञान, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की परीक्षा

Bihar Inter Exam : परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र, जबकि दूसरी पाली में कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए अर्थशास्त्र की  परीक्षा होगी।

Bihar Inter Exam 2026 Begins: 13.17 Lakh Students, 1762 Exam Centers Across State

30 मिनट पहले बंद होगा गेट

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। देर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा, सख्त निगरानी

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जबरदस्ती घुसने पर होगी एफआइआर

Bihar Inter Exam : बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि जो परीक्षार्थी जबरन या अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करेंगे, उन्हें दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी (एफआइआर) भी दर्ज कराई जाएगी।

Leave a Comment