नई दिल्ली, 1 फरवरी। Budget 2026 Tax : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया, जिसमें कई घोषणाएं आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेंगी। कैंसर की दवाओं और विदेश यात्रा जैसी जरूरी चीजें अब सस्ती होंगी, जबकि शराब, कोयला और शेयर बाजार में सट्टेबाजी महंगी होगी।
Budget 2026 Tax : कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर छूट
बजट 2026 में कैंसर की 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। साथ ही, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष आहार को आयात शुल्क में छूट दी गई है।
विदेश यात्रा और व्यक्तिगत आयात हुआ सस्ता
Budget 2026 Tax :
- व्यक्तिगत आयात पर टैरिफ घटाकर 20% से 10% कर दिया गया।
- विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर TCS 5%/20% से घटाकर 2% किया गया।
- माइक्रोवेव ओवन, जूते, सोलर एनर्जी उपकरण, बैटरी, बायोफ्यूल सीएनजी, हवाई जहाज के कलपुर्जे, चमड़े का निर्यात और बीड़ी जैसी चीजें भी अब सस्ती होंगी।
कोयला, शराब और डेरिवेटिव्स महंगे होंगे
- आयात शुल्क बढ़ने से कबाड़ और खनिज महंगे होंगे।
- शराब (मानव उपभोग के लिए) पर TCS 1% से बढ़ाकर 2% कर दिया गया।
- डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग कम करने के लिए फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस पर STT 0.15% करने का प्रस्ताव।
बायबैक में शेयरधारकों को टैक्स में बदलाव
Budget 2026 Tax : सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर मिलने वाले सभी फायदे अब कैपिटल गेन में शामिल होंगे। इसका मतलब है कि बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा।
संतुलित राहत
Budget 2026 Tax : बजट 2026 में आम आदमी और उद्योग दोनों को संतुलित राहत और नियंत्रण देने की कोशिश की गई है। जरूरतमंद और स्वास्थ्य-संबंधी चीजें सस्ती हुई हैं, वहीं शराब, कोयला और शेयर ट्रेडिंग महंगी हो गई है।







