Jamui Robbery : हथियारों के साये कें परिवार को बनाया निशाना
पटना, 26 जनवरी। Jamui Robbery : बिहार के जमुई जिले के गिधौर प्रखंड से गणतंत्र दिवस की सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र सत्यार्थी के घर में घुसकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि पूरे परिवार को बेहोश कर फरार हो गए।
ताला तोड़कर दाखिल हुए नकाबपोश बदमाश
Jamui Robbery : प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के करीब पांच हथियारबंद और नकाबपोश अपराधियों ने घर का ताला तोड़ा और भीतर घुस गए। बंदूक के बल पर उन्होंने डॉ. विजेंद्र सत्यार्थी, उनकी पत्नी पुष्पम सत्यार्थी और बेटे डॉ. विक्रम सत्यार्थी को बंधक बना लिया।
इंजेक्शन देकर परिवार को किया अचेत
Jamui Robbery : अपराधियों ने पहले डॉ. विजेंद्र सत्यार्थी और उनकी पत्नी को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसी दौरान जब उनके बेटे डॉ. विक्रम सत्यार्थी बाथरूम से बाहर आए तो बदमाशों ने उन्हें भी जबरन इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया।
पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर
Jamui Robbery : सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों को घर में असामान्य स्थिति का आभास हुआ। जब वे अंदर पहुंचे तो तीनों परिजन बेहोशी की हालत में पड़े मिले। यह दृश्य देखकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
लूट के बाद मौत की धमकी का खुलासा
Jamui Robbery :आंशिक रूप से होश में आने के बाद डॉ. विक्रम सत्यार्थी ने घटना का भयावह विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर में 80 लाख रुपये होने की बात कही और दावा किया कि किसी ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। अपराधियों ने यह भी कहा कि उन्हें पूरे परिवार को मारने का आदेश मिला है।
बदमाशों की बातचीत से खुला खौफनाक इरादा
डॉ. विक्रम के अनुसार, उन्होंने अपराधियों को आपस में यह चर्चा करते हुए सुना कि पिता और पुत्र दोनों को खत्म किया जाना है। हालांकि, किसी कारणवश बदमाश केवल लूटपाट कर परिवार को बेहोश कर फरार हो गए।
विधायक समेत लोग पहुंचे, अस्पताल में इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही झाझा विधायक दामोदर रावत और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीनों पीड़ितों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
Jamui Robbery : गिधौर थाना के सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ितों का इलाज जारी है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
गणतंत्र दिवस पर वारदात से कानून-व्यवस्था पर सवाल
गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। लोगों में भय का माहौल है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।







