'एन पी एन लाइव'

POCSO Arrest : गाजीपुर में पास्को एक्ट के आरोपित पर पुलिस का शिकंजा

SHARE:

POCSO Arrest in Ghazipur as Kasimabad police nab a 22-year-old accused for luring and abducting a minor girl. Investigation ongoing.

POCSO Arrest : पिता की तहरीर से दर्ज हुआ मामला

अवनीश सिंह, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। POCSO Arrest : गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने पास्को एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, बहादुरगंज निवासी श्रवण राजभर ने 19 जून 2025 को थाना कासिमाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बहादुरगंज का रहने वाला शुभम जायसवाल उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले गया।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

POCSO Arrest : पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुभम जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल, निवासी सदर बाजार, सब्जी मंडी, वार्ड नंबर-2, बहादुरगंज के खिलाफ धारा 137(2), 87 एवं पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपित फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर अंबेडकर तिराहे से गिरफ्तारी

POCSO Arrest : इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कासिमाबाद पुलिस ने बहादुरगंज स्थित अंबेडकर तिराहे से आरोपी शुभम जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

22 वर्षीय आरोपित पुलिस हिरासत में

POCSO Arrest : गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र चंद्र दुबे सहित चौकी प्रभारी बहादुरगंज और थाना कासिमाबाद की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई