'एन पी एन लाइव'

World Book Fair : विश्व पुस्तक मेले में अमित शाह का संदेश, किताबें ही ज्ञान का सबसे सशक्त माध्यम

SHARE:

World Book Fair: Amit Shah Says Books Are the Best Source of Knowledge

नई दिल्ली, 17 जनवरी। World Book Fair : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जन का सबसे प्रभावी और विश्वसनीय माध्यम पुस्तकें हैं और व्यक्ति को उम्र की परवाह किए बिना पढ़ने की आदत बनाए रखनी चाहिए।

World Book Fair : पढ़ने की आदत हो रही है कमजोर: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज के डिजिटल युग में पढ़ने की आदत धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है, लेकिन चाहे पुस्तकें डिजिटल हों या मुद्रित, वे आज भी ज्ञान प्राप्त करने का सर्वोत्तम साधन हैं।

World Book Fair: Amit Shah Says Books Are the Best Source of Knowledge

वंदे मातरम पवेलियन का किया दौरा

World Book Fair : अमित शाह ने विश्व पुस्तक मेले में राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट द्वारा स्थापित वंदे मातरम पवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है और यह पवेलियन हमारे राष्ट्रीय गीत की गौरवशाली यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।

World Book Fair: Amit Shah Says Books Are the Best Source of Knowledge

स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा का प्रतीक

World Book Fair : उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों को औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी और यह पवेलियन उसी ऐतिहासिक चेतना को दर्शाता है।

बच्चों को भेंट की ‘आनंद मठ’ की प्रतियां

World Book Fair : गृह मंत्री ने बच्चों को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रसिद्ध कृति ‘आनंद मठ’ की प्रतियां भेंट कीं। उन्होंने कहा कि इस महान साहित्यिक रचना ने लाखों भारतीयों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया और इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई।

World Book Fair: Amit Shah Says Books Are the Best Source of Knowledge

सरदार पटेल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

World Book Fair : अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी देखी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पवेलियन में दिखाई भारत की शक्ति

गृह मंत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पवेलियन भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह भारत की सशस्त्र सेनाओं की अजेय शक्ति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

World Book Fair: Amit Shah Says Books Are the Best Source of Knowledge

किताबों और प्रकाशन स्टॉलों का किया अवलोकन

इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी अमित शाह के साथ मौजूद रहे। गृह मंत्री ने विभिन्न प्रकाशन स्टॉलों का दौरा किया और पुस्तकों व व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई