Bihar Dahi Chura : चिराग–चेतन के भोज में पहुंचे सीएम नीतीश
पटना, 15 जनवरी। Bihar Dahi Chura : मकर संक्रांति के मौके पर बिहार की राजनीति में चूड़ा-दही भोज सियासी मेल-मिलाप का मंच बना हुआ है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा जदयू विधायक चेतन आनंद द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में खास संदेश दिया।
एलजेपी (रामविलास) कार्यालय में सियासी जुटान
Bihar Dahi Chura : गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित एलजेपी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित दही-चूड़ा भोज में उन्होंने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचते ही चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंच पर दिखी एनडीए की मजबूती
Bihar Dahi Chura : इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चिराग पासवान के भोज में मुख्यमंत्री की शिरकत को एनडीए के भीतर बेहतर तालमेल और एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
चेतन आनंद के आवास पर भी पहुंचे मुख्यमंत्री
Bihar Dahi Chura : इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। इस मौके पर चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में सांसद लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
तेजप्रताप के भोज से लेकर तेजस्वी की गैरहाजिरी तक
Bihar Dahi Chura : गौरतलब है कि 14 जनवरी को तेज प्रताप यादव के आवास पर हुए दही-चूड़ा भोज में लालू यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, साधु यादव और चेतन आनंद शामिल हुए थे।
हालांकि, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी ने सियासी चर्चाओं को हवा दी। इस पर लालू यादव ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं।
कांग्रेस के भोज पर भी सियासी हलचल
Bihar Dahi Chura : इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के दही-चूड़ा भोज में पार्टी विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
परंपरा के बहाने राजनीति का संदेश
मकर संक्रांति के बहाने हो रहे ये दही-चूड़ा भोज अब सिर्फ परंपरा नहीं रहे, बल्कि सियासी संकेत, गठबंधन की मजबूती और समीकरणों की झलक दिखाने का जरिया बनते जा रहे हैं।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







