'एन पी एन लाइव'

Bihar Bribery Arrest : घूसखोरी पर सख्त प्रहार, गोपालगंज में राजस्व अधिकारी रंगेहाथ दबोचा गया

SHARE:

Bihar Bribery Arrest: Gopalganj Revenue Officer Caught Red-Handed Taking Bribe

गोपालगंज, 13 जनवरी। Bihar Bribery Arrest : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को ब्यूरो की टीम ने गोपालगंज जिले के बरौली अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Bihar Bribery Arrest : दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी घूस

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र के बघेजी गांव निवासी शैलेंद्र साह ने पटना स्थित निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में लगातार रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

सत्यापन के बाद बिछा जाल

Bihar Bribery Arrest : शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया। जांच के दौरान आरोपित द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष धावादल (ट्रैप टीम) का गठन किया गया।

ऑफिस कक्ष में रंगेहाथ गिरफ्तारी

Bihar Bribery Arrest : पूर्व निर्धारित योजना के तहत मंगलवार को जैसे ही राजस्व अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये लिए, निगरानी टीम ने उसे कार्यालय कक्ष से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उसे निगरानी के विशेष न्यायालय, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा।

इस साल की सातवीं एफआइआर, छठा ट्रैप केस

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सातवीं प्राथमिकी है, जिसमें यह छठा ट्रैप मामला है। अब तक इस साल पांच आरोपितों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा जा चुका है।

लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bihar Bribery Arrest : गौरतलब है कि एक दिन पहले ही निगरानी मुख्यालय की टीम ने पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो में राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उस पर जमीन परिमार्जन के नाम पर घूस मांगने का आरोप था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है। राजस्व विभाग में फैली रिश्वतखोरी पर यह कार्रवाई एक सख्त संदेश मानी जा रही है कि अब भ्रष्टाचारियों के लिए बचना मुश्किल होता जा रहा है।

Leave a Comment