'एन पी एन लाइव'

Makar Sankranti Snan : मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए प्रयागराज तैयार, आएंगे एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु

SHARE:

Makar Sankranti Snan: Prayagraj Prepares for Over One Crore Devotees at Sangam

Makar Sankranti Snan : संगम पर आस्था का महासागर

प्रयागराज, 13 जनवरी। Makar Sankranti Snan : प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले का दूसरा और अत्यंत महत्वपूर्ण स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने के बाद अब मेला प्रशासन ने मकर संक्रांति के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासन को इस बार एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है।

पिछले साल से तीन गुना ज्यादा भीड़ का अनुमान

Makar Sankranti Snan : माघ मेला 2024 में मकर संक्रांति के अवसर पर करीब 28.95 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। इस बार अनुमानित संख्या लगभग तीन गुना अधिक होने के चलते भीड़ प्रबंधन को लेकर मेगा प्लान तैयार किया गया है।

घाटों के पास पार्किंग, कम पैदल चलना पड़ेगा

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्नान घाटों के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को कम से कम पैदल चलना पड़े।
माघ मेला अधिकारी ऋषिराज के अनुसार, इस बार 42 अस्थायी पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं, जिनमें एक लाख से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

12,100 फीट लंबे घाट, हर सुविधा से लैस

माघ मेला 2025-26 के लिए कुल 12,100 फीट लंबाई में स्नान घाटों का निर्माण किया गया है। यहां श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, पूल और कॉसा, पर्याप्त शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

गंगा की शुद्धता पर विशेष नजर

Makar Sankranti Snan : गंगा में पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कानपुर के गंगा बैराज से प्रतिदिन 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रयागराज में गंगा और यमुना में गिरने वाले सभी 81 नालों की टैपिंग पूरी कर ली गई है। जल की गुणवत्ता की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

स्वच्छ, सुरक्षित और ओडीएफ माघ मेला

मेला प्रशासन ने माघ मेले को खुले में शौच मुक्त (ODF), दुर्गंध मुक्त, गंगा में जीरो डिस्चार्ज बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 25,880 शौचालय, 11,000, डस्टबिन, 10 लाख से अधिक लाइनर बैग, 25 सक्शन गाड़ियां, 3,300 सफाईकर्मी, तैनात किए गए हैं।

बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट से आसान आवागमन

Makar Sankranti Snan : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में बाइक टैक्सी और गोल्फ कार्ट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को खास राहत मिलेगी।

किले जैसी सुरक्षा व्यवस्था

माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय के अनुसार, पूरे मेला क्षेत्र में

  • 17 थाने
  • 42 पुलिस चौकियां
  • 20 अग्निशमन स्टेशन
  • 7 अग्निशमन चौकियां
  • 20 फायर वॉच टावर
  • जल पुलिस थाना व कंट्रोल रूम

स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 8 किलोमीटर डीप वाटर बैरीकेडिंग और 2 किलोमीटर रिवर लाइन बैरीकेडिंग की गई है।

AI कैमरों से होगी भीड़ की निगरानी

सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। नगर और मेला क्षेत्र में 400 से अधिक सीसीटीवी और एआई युक्त कैमरों से

  • क्राउड मॉनिटरिंग
  • भीड़ घनत्व विश्लेषण
  • इन्सीडेंट रिपोर्टिंग

स्वच्छता और सुरक्षा निगरानी की जाएगी।

आस्था, व्यवस्था और तकनीक का संगम

मकर संक्रांति के महापर्व पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा, जिसे संभालने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा का मजबूत तंत्र तैयार किया है। माघ मेला इस बार भी आस्था के साथ अनुशासन और आधुनिक व्यवस्था की मिसाल बनने को तैयार है।

Leave a Comment