Trump Venezuela Claim : एडिटेड विकिपीडिया फोटो शेयर कर बोले ट्रंप
वॉशिंगटन, 12 जनवरी। Trump Venezuela Claim : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसी फोटो साझा की है, जिसमें खुद को ‘वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट’ बताया गया है। यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस को जन्म दे रही है।
विकिपीडिया पेज जैसी तस्वीर, पद भी वही… और दावा भी नया
Trump Venezuela Claim : ट्रंप द्वारा साझा की गई तस्वीर एक एडिटेड विकिपीडिया पेज की तरह दिखाई देती है, जिसमें उन्हें जनवरी 2026 तक वेनेजुएला का राष्ट्रपति दर्शाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि उसी पेज पर उन्हें अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति भी बताया गया है।
वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है : ट्रंप
Trump Venezuela Claim : यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका वेनेजुएला की नई लीडरशिप के साथ बेहतर तालमेल से काम कर रहा है। उन्होंने बेहतर होते संबंधों के संकेत के तौर पर तेल आपूर्ति और चल रही कूटनीतिक बातचीत का जिक्र किया।
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा— “वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हम वहां की लीडरशिप के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे हालात कैसे रहते हैं, यह देखेंगे।”
मादुरो के हटने के बाद बदले समीकरण
Trump Venezuela Claim : यह बयान उस घटनाक्रम के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी कार्रवाई के चलते निकोलस मादुरो को वेनेजुएला के सत्ता पद से हटाया गया। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
50 मिलियन बैरल तेल का प्रस्ताव
Trump Venezuela Claim : ट्रंप ने खुलासा किया कि वेनेजुएला ने अमेरिका से 50 मिलियन बैरल तेल खरीदने की पेशकश की थी।
उन्होंने कहा— “उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं और मैंने कहा—हां, हम ले सकते हैं।”
अमेरिकी कंपनियों को भरोसा
Trump Venezuela Claim : ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी तेल कंपनियों ने वेनेजुएला में निवेश को लेकर खास रुचि दिखाई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वहां काम करने वाली अमेरिकी कंपनियां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
पूर्व सरकार पर निशाना: तब ट्रंप प्रेसिडेंट नहीं थे
Trump Venezuela Claim : ट्रंप ने वेनेजुएला में पहले आई मुश्किलों के लिए अमेरिका की पूर्व सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि तब समस्याएं इसलिए थीं क्योंकि उनके पास ट्रंप जैसा राष्ट्रपति नहीं था।
क्यूबा को तेल और पैसे पर रोक
Trump Venezuela Claim : इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि अब वेनेजुएला से क्यूबा को न तो तेल जाएगा और न ही पैसा। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच दूरी बनाए रखने की जिम्मेदारी अमेरिकी सेना निभाएगी।
वेनेजुएला अब अमेरिका के संरक्षण में है
ट्रंप ने अपने बयान में कहा— वेनेजुएला को अब उन गुंडों और जबरन वसूली करने वालों से सुरक्षा की जरूरत नहीं है, जिन्होंने सालों तक देश को बंधक बनाकर रखा। अब उनके पास यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका है—दुनिया की सबसे ताकतवर सेना।







