'एन पी एन लाइव'

Winter Health Habits : सर्दियों की सेहत मंत्र: आज की आदतें, साल भर की सुरक्षा

SHARE:

Winter Health Habits: 5 Daily Practices to Stay Disease-Free All Year

निवेदिता झा, नयी दिल्ली। Winter Health Habits : सर्दियों का मौसम केवल ठंड से बचने का समय नहीं, बल्कि सेहत को मजबूत करने का सुनहरा अवसर भी होता है। इस मौसम में हरी सब्जियां, मौसमी फल और बेहतर पाचन शक्ति शरीर को अंदर से सशक्त बनाती है। आयुर्वेद भी सर्दियों को शरीर को पूरे साल के लिए तैयार करने का श्रेष्ठ काल मानता है। अगर इस मौसम में कुछ खास आदतें अपना ली जाएं तो साल भर बीमारियां दूर रह सकती हैं।

Winter Health Habits : गहरी नींद, मजबूत शरीर

Winter Health Habits : सर्दियों में शरीर को रात के समय पूरा आराम मिलना बेहद जरूरी है। देर रात खाना या पेय पदार्थ लेना शरीर की मरम्मत प्रक्रिया को बाधित करता है। इस मौसम में शरीर खुद को तेजी से रिपेयर करता है। इसलिए समय पर सोना हड्डियों को मजबूत करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित होता है।

मौसम के अनुसार दिनचर्या अपनाएं

Winter Health Habits : ठंड के मौसम में देर रात भोजन करना और ठंडा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये आदतें रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती हैं। मौसम के अनुसार खानपान और दिनचर्या अपनाने से शरीर पूरे साल स्वस्थ बना रहता है।

सही समय पर सही भोजन

Winter Health Habits : सर्दियों में भोजन का समय और गुणवत्ता दोनों महत्वपूर्ण हैं। हरी सब्जियां आयरन, कैल्शियम और जरूरी खनिजों की भरपूर आपूर्ति करती हैं। सुबह और दोपहर पौष्टिक भोजन लें और शाम ढलते ही हल्का भोजन या सब्जियों का सूप सेवन करें, जो औषधि की तरह काम करता है।

पाचन अग्नि को रखें संतुलित

Winter Health Habits : इस मौसम में भूख अधिक लगती है, जिससे लोग तले-भुने और मसालेदार खाने की ओर आकर्षित होते हैं। अधिक मसालेदार भोजन पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। सादा, संतुलित और कम मसालेदार भोजन पाचन अग्नि को संतुलित रखता है और आने वाले मौसम में भी सेहत बनाए रखता है।

समय पर उठना, तेज याददाश्त का राज

Winter Health Habits : सिर्फ देर से सोना ही नहीं, देर से उठना भी सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कब्ज, थकान और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना याददाश्त को मजबूत बनाता है और फोकस बढ़ाता है।

सर्दियों को केवल ठंड का मौसम समझने की बजाय इसे सेहत सुधारने का मौका बनाएं। इन पांच आदतों को अपनाकर न सिर्फ इस मौसम में बल्कि पूरे साल खुद को स्वस्थ, ऊर्जावान और बीमारियों से दूर रखा जा सकता है।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई