'एन पी एन लाइव'

Bihar Cold Wave : बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, गया में पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

SHARE:

Bihar Cold Wave Intensifies: Gaya Records 4.1°C, Schools Closed in Patna

पटना, 8 जनवरी। Bihar Cold Wave : नए साल की शुरुआत के बाद भी बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है और लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। पटना सहित राज्य के कई जिलों में दिनभर धूप न निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर बेहद कम बना हुआ है।

Bihar Cold Wave :  सबौर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और राजधानी पटना में 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान 4.1 डिग्री से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच

Bihar Cold Wave :  पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस अवधि में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। दरभंगा में भीषण शीत दिवस की स्थिति रही, जबकि छपरा और वाल्मीकिनगर में शीत दिवस दर्ज किया गया।

दृश्यता काफी कम

Bihar Cold Wave :  गुरुवार को पटना में दोपहर बाद हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें गर्माहट नहीं के बराबर रही। उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से सात दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी विशेष अंतर आने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

जिलाधिकारी ने यह जारी किया आदेश

Bihar Cold Wave :  राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने एहतियातन जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक रोक लगा दी है। वहीं, कक्षा आठ से ऊपर की पढ़ाई पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Comment