'एन पी एन लाइव'

Nepal Communal Tension : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सांप्रदायिक तनाव, सीमावर्ती शहर बीरगंज में कर्फ्यू लागू

SHARE:

Nepal Communal Tension: Curfew Imposed in Birgunj After Mosque Vandalism

काठमांडू, 5 जनवरी। Nepal Communal Tension : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला है। हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा से सटे प्रमुख शहर बीरगंज में प्रशासन ने कर्फ्यू लागू कर दिया है। यह कदम दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में एक मस्जिद में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद उठाया गया है, जिसने पूरे मधेश प्रांत में तनाव का माहौल पैदा कर दिया।

Nepal Communal Tension : सामाजिक हलकों में बढ़ी चिंता

नेपाल में वर्ष 2025 के जेनजी आंदोलन के दौरान सत्ता परिवर्तन के बाद अब 5 मार्च 2026 को आम चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे समय में सामने आई इस सांप्रदायिक घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हालात तेजी से बिगड़ने लगे।

मुस्लिमों ने किया था विरोध प्रदर्शन

Nepal Communal Tension : मस्जिद में तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद रविवार को नेपाल के मुस्लिम समुदाय ने बीरगंज शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और सड़कों पर टायर जलाकर अपना आक्रोश जताया। यही नहीं, धनुषा जिले की कमला नगरपालिका सहित मधेश प्रांत के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन किए गए।

पूरे विवाद की जड़ी एक ​टिकटाक वीडियो

Nepal Communal Tension : पुलिस के अनुसार, पूरे विवाद की शुरुआत एक टिकटॉक वीडियो से हुई थी। इस वीडियो में दो मुस्लिम युवक हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू समुदाय के कुछ लोगों में आक्रोश फैल गया। इसी गुस्से में आकर एक समूह ने धनुषा जिले में स्थित मस्जिद में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

प्रशासन ने उठाए यह कदम

Nepal Communal Tension : हिंदू समुदाय की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय का विरोध और तेज हो गया। स्थिति के बिगड़ते ही परसा जिले के जिला प्रशासन कार्यालय ने एहतियातन बीरगंज शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। सोमवार को जारी आदेश के तहत दोपहर 1 बजे से अगले आदेश तक किसी भी तरह के मेले, सार्वजनिक सभाओं, जुलूसों और विरोध प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रशासन ने उपद्रवियों को चेताया

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कर्फ्यू क्षेत्र की सीमाएं पूर्व में बस पार्क, पश्चिम में सिरसिया ब्रिज, उत्तर में पावर हाउस चौक और दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक निर्धारित की गई हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जो भी व्यक्ति इस निर्देश का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसे हिरासत में लिया जाएगा और उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में अज्ञात लोगों के एक समूह को धनुषा जिले के धनुकमाला नगरपालिका-6 स्थित सखुवा मारन इलाके में एक मुस्लिम बस्ती की मस्जिद में तोड़फोड़ करते और कुरान की एक प्रति जलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने हालात को और अधिक संवेदनशील बना दिया।

तीन लोग गिरफ्तार

Nepal Communal Tension : धनुषा जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख और पुलिस अधीक्षक बिश्व राज खड़का ने बताया कि पुलिस ने टिकटॉक वीडियो बनाने वाले दोनों मुस्लिम युवकों और मस्जिद में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि धनुषा जिला अदालत ने सभी आरोपितों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Nepal Communal Tension : एसपी खड़का के अनुसार, मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना में कथित तौर पर शामिल नौ लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस उनकी पहचान कर रही है और सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Comment