'एन पी एन लाइव'

Bangladesh Hindu Attacks : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में मोतिहारी के गांधी चौक पर विहिप–बजरंग दल का प्रदर्शन, देखें वीडियो

SHARE:

VHP Protests Bangladesh Hindu Attacks in Motihari

मोतिहारी, 22 दिसंबर। Bangladesh Hindu Attacks : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में रविवार को मोतिहारी के गांधी चौक पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया और बांग्लादेश के झंडे को आग के हवाले किया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विहिप के जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने किया। वहीं पुतला दहन और झंडा जलाने का नेतृत्व नगर मंत्री अंकित कुमार, नगर अध्यक्ष डॉ. राहुल तिवारी, नगर उपाध्यक्ष रतनेश सिंह, अवनीश सिंह और अर्जुन मिश्रा ने किया।

VHP Protests Bangladesh Hindu Attacks in Motihari

अशोक श्रीवास्तव ने कहा

Bangladesh Hindu Attacks : कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विहिप बिहार–झारखंड विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक श्रीवास्तव (अधिवक्ता) ने कहा कि बांग्लादेश में कथित तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाकर हिंसा की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अभी तक न तो मानवाधिकार संगठनों और न ही कथित अवॉर्ड वापसी करने वाले समूहों या सेक्युलर नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे हिंदू समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया।

VHP Protests Bangladesh Hindu Attacks in Motihari

त्वरित कार्रवाई हो

Bangladesh Hindu Attacks : वहीं विहिप के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संतोष श्रीवास्तव और जिला सेवा प्रमुख हेमंत कुमार ने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना चाहिए और आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

संघर्ष करने का आह्वान

Bangladesh Hindu Attacks : जिला कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह ने हिंदू समाज से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

प्रदर्शन के दौरान विहिप के हरिश्चंद्र उपाध्याय, विवेकानंद मिश्रा (अधिवक्ता), सोनालाल कुमार, ऋषभ मिश्रा, अभिनव पांडेय, सचिन कुमार, आदित्य कुमार, आनंद प्रकाश, जगदीश प्रसाद, राजन तिवारी, नगर संयोजक राहुल सिंह, प्रखंड संयोजक धर्मेंद्र ठाकुर, विजय शंकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VHP Protests Bangladesh Hindu Attacks in Motihari

Leave a Comment