'एन पी एन लाइव'

Calcium Vitamin D : कैल्शियम–विटामिन डी का सही तालमेल रीढ़ की मजबूती की कुंजी, जानिए क्यों दोनों साथ लेना है जरूरी

SHARE:

Calcium Vitamin D Combo Boosts Spine and Joint Health

निवेदिता झा, नई दिल्ली। Calcium Vitamin D : आजकल रीढ़ की कमजोरी और जोड़ों के दर्द की शिकायत आम हो गई है। समस्या बढ़ने पर गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस, बर्साइटिस, अर्थराइटिस और पेजेट जैसी बीमारियां भी सामने आ सकती हैं। कई मामलों में डॉक्टर लंबे इलाज या सर्जरी की सलाह देते हैं।

अक्सर माना जाता है कि हड्डियों की समस्याएं सिर्फ कैल्शियम की कमी से होती हैं। यह बात आंशिक रूप से सही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो लोग बचपन से दूध-दही जैसे कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेते आए हैं, उनमें भी रीढ़ और जोड़ों से जुड़ी दिक्कतें देखी जाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है—आखिर कारण क्या है?

अस्थि मज्जा हड्डियों को ताकत देती है

Calcium Vitamin D : दरअसल, रीढ़ और जोड़ों को मजबूत रखने में केवल कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन डी की भी अहम भूमिका होती है। दोनों मिलकर ही हड्डियों को मजबूती देते हैं। हमारी रीढ़ कई कशेरुकाओं (वर्टिब्रा) से बनी होती है, जो साइनोवियल द्रव के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। अस्थि मज्जा हड्डियों को ताकत देती है और कैल्शियम व फॉस्फोरस को भीतर तक पहुंचाती है। लेकिन हड्डियों में कैल्शियम का सही अवशोषण तभी संभव है, जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मौजूद हो।

तो असर नहीं दिखाएगी दवाएं

Calcium Vitamin D : यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो पौष्टिक आहार और दवाएं भी उतना असर नहीं दिखा पातीं। विटामिन डी मुख्य रूप से सूर्य की रोशनी से बनता है और यह कैल्शियम के अवशोषण को 40–50 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इसलिए कैल्शियम और विटामिन डी का संयुक्त प्रभाव रीढ़ और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं से बचाव का प्रभावी तरीका माना जाता है।

जकड़न कम करने में मदद करता है विटामिन डी

Calcium Vitamin D : विटामिन डी मांसपेशियों की जकड़न कम करने में भी मदद करता है और गर्दन व कंधों के दर्द से राहत देता है। वहीं इसकी कमी से हड्डियां कमजोर और मुलायम हो जाती हैं। इससे जोड़ों में मौजूद साइनोवियल द्रव ठीक से काम नहीं कर पाता, दर्द बढ़ता है और गंभीर स्थिति में घुटनों की सर्जरी तक की नौबत आ सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कैल्शियम और विटामिन डी को सप्लीमेंट्स की बजाय प्राकृतिक स्रोतों से लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। कैल्शियम के लिए दूध, दही, अंडा, पनीर, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, सत्तू और रागी को आहार में शामिल करें। वहीं विटामिन डी के लिए रोज सुबह कुछ समय धूप में जरूर बैठें।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment