'एन पी एन लाइव'

Bangladesh Violence Unrest : कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, पत्रकारों को जिंदा जलाने का प्रयास

SHARE:

Bangladesh Violence Unrest After Radical Leader Sharif Usman Hadi’s Death

ढाका, 19 दिसंबर। Bangladesh Violence Unrest : भारत विरोधी कट्टरपंथी संगठन इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है और इस दौरान कई प्रमुख मीडिया संस्थानों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं।

छह दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शरीफ उस्मान हादी ने सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्य सलाहकार ने मौत की पुष्टि की

Bangladesh Violence Unrest :  बांग्लादेश समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने गुरुवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में हादी की मौत की पुष्टि की। वहीं, इंकलाब मंच के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी गुरुवार रात यह जानकारी साझा की गई।

हादी फरवरी में होने वाले आम चुनावों में ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र से संभावित निर्दलीय उम्मीदवार बताए जा रहे थे। 12 दिसंबर को ढाका के बिजोयनगर इलाके में उन्हें सार्वजनिक रूप से सिर में गोली मार दी गई थी।

मोटरसाइकिल सवाल हमलावरों ने मारी थी गो​ली

Bangladesh Violence Unrest :  जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उस समय हादी पर गोलियां चलाईं, जब वह बिजोयनगर के बॉक्स कलवर्ट क्षेत्र में रिक्शा से जा रहे थे।

गंभीर रूप से घायल हादी को पहले ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए सोमवार को उन्हें सिंगापुर ले जाया गया।

‘द डेली स्टार’ की इमारत में लगाई आग

Bangladesh Violence Unrest : हादी की मौत की खबर फैलते ही शुक्रवार सुबह आक्रोशित भीड़ ने ढाका के कारवां बाजार इलाके में बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ‘द डेली स्टार’ की इमारत में आग लगा दी। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

इस दौरान कई पत्रकार और कर्मचारी इमारत के भीतर फंस गए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में बांग्लादेश सेना के जवानों को तैनात किया गया, जबकि प्रदर्शनकारी सड़क के दूसरी ओर जमा रहे।

‘प्रोथोम आलो’ के कार्यालय पर प्रदर्शन

Bangladesh Violence Unrest :  इसी तरह, एक अन्य घटना में प्रदर्शनकारियों का एक समूह शाहबाग से कारवां बाजार की ओर मार्च करता हुआ पहुंचा और बांग्लादेशी दैनिक ‘प्रोथोम आलो’ के कार्यालय को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद पुलिस हालात को नियंत्रित करने में नाकाम रही।

बताया गया कि हमला गुरुवार देर रात शुरू हुआ, जब प्रदर्शनकारी लाठियां और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और अधिकांश खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, आधी रात के बाद प्रदर्शनकारियों का एक समूह दफ्तर के भीतर घुस गया और सड़क पर फर्नीचर व जरूरी दस्तावेज फेंककर आग लगा दी।

कई रिपोर्टर इमारत के अंदर फंसे

Bangladesh Violence Unrest :  प्रोथोम आलो के एक पत्रकार ने बताया कि इलाके में बढ़ते तनाव के कारण कई रिपोर्टर और कर्मचारी अब भी कार्यालय के अंदर फंसे हुए हैं।

इस बीच, नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) की छात्र इकाई ‘जातीय छात्र शक्ति’ ने ढाका में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के गृह सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी का पुतला फूंका और हादी के हमलावरों की गिरफ्तारी में विफल रहने के साथ-साथ ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था’ को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, जातीय छात्र शक्ति के अध्यक्ष जाहिद अहसान ने कहा, “हम जहांगीर आलम से कोई मांग नहीं कर रहे, क्योंकि वह इस पद के योग्य ही नहीं हैं। एक गैर-जिम्मेदार गृह सलाहकार से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।”

हिंसा की घटनाओं में वृद्धि

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं में खतरनाक बढ़ोतरी हुई है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

Leave a Comment