'एन पी एन लाइव'

Electric Buses Delhi : दिल्ली में 100 नई ई-बसें शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी, इंटरस्टेट ई-बस सेवा का भी शुभारंभ

SHARE:

Electric Buses Delhi: CM Rekha Gupta Flags Off 100 New E-Buses

नई दिल्ली, 18 दिसंबर। Electric Buses Delhi : दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को डीटीसी के बेड़े में शामिल 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही धौला कुआं से हरियाणा के धारूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की भी औपचारिक शुरुआत की गई।

परिवहन प्रणाली में लगातार सुधार

Electric Buses Delhi :  इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की परिवहन प्रणाली में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने बस चालकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सहयोग के बिना राजधानी का संचालन संभव नहीं है। नई ई-बसों से दिल्ली को स्वच्छ, किफायती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मिलेगी और आने वाले समय में और बसें जोड़ी जाएंगी।

प्रभावी उपायों पर लगातार काम

Electric Buses Delhi : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार दीर्घकालिक और प्रभावी उपायों पर लगातार काम कर रही है। डीटीसी बेड़े में ई-बसों को शामिल करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष तक डीटीसी की सभी बसों को इलेक्ट्रिक बनाने का है, ताकि दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह उत्सर्जन-मुक्त हो सके।

इंटरस्टेट बस सेवा दोबारा शुरू

Electric Buses Delhi :  रेखा गुप्ता ने कहा कि वर्षों से बंद पड़ी इंटरस्टेट बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ई-बसें न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में इंटरस्टेट बस सेवाएं बंद कर दी गई थीं, जिससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली में बस सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए परिवहन मंत्री पंकज सिंह और संबंधित अधिकारियों की सराहना की।

3400 ई-बसें शामिल हो चुकी हैं

Electric Buses Delhi :  मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में 3,400 ई-बसें शामिल की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदूषण की बात होती है तो परिवहन व्यवस्था को सुधारना सबसे जरूरी होता है। इसी सोच के साथ सरकार लगातार काम कर रही है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment