'एन पी एन लाइव'

Sydney Shooting : सिडनी में गोलीबारी से इज़रायल नाराज़, विदेश मंत्री सार बोले ‘होश में आए ऑस्ट्रेलियाई सरकार’

SHARE:

Sydney Shooting During Hanukkah: Israel Criticizes Australian Government

तेल अवीव, 14 दिसंबर। Sydney Shooting : यहूदियों के आठ दिवसीय पर्व हनुक्का के पहले दिन सिडनी के बोंडी बीच पर हुए हमले में कई बेगुनाह लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर इज़रायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने गहरी नाराज़गी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह हमला पूर्व चेतावनियों के बावजूद हुआ।

सार ने कहा कि उन्हें सिडनी में हनुक्का समारोह के दौरान हुई गोलीबारी देखकर बेहद हैरानी हुई। उनका दावा है कि यह पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती यहूदी-विरोधी हिंसा का परिणाम है, जिसमें ‘इंतिफादा को ग्लोबलाइज करो’ जैसे भड़काऊ नारे लगाए गए। आज ये नतीजे सामने आए। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार, जिसे कई चेतावनी संकेत मिल चुके थे, को अब होश में आना चाहिए।

घटना को फिलिस्तीन से जोड़ा

Sydney Shooting : इज़रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इत्तमार बेन ग्विर ने इस घटना को फिलिस्तीन राष्ट्र की अलग मांग से जोड़ा। उनके मुताबिक, बोंडी बीच पर हनुक्का पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी का जिम्मेदार ऑस्ट्रेलियाई सरकार का फिलिस्तीनी राज्य को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का निर्णय है।

द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल के अनुसार, स्थानीय यहूदी समुदाय के समर्थन में भी बयान जारी किए गए। धुर-दक्षिणपंथी मंत्री ने कहा, “यहूदी-विरोधी आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती, लेकिन मारे गए लोगों का खून ऑस्ट्रेलियाई सरकार के हाथों पर है, जिसने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दी और यहूदियों के खिलाफ आतंकवाद को वैध ठहराया।”

आस्ट्रेलिया ने दी है फिलिस्तीन को मान्यता

Sydney Shooting : ऑस्ट्रेलिया उन देशों में से एक था जिसने सितंबर में फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की घोषणा की थी।

बता दें कि यह वारदात रविवार शाम करीब 6:30-6:45 बजे (स्थानीय समय) हुई, जब बीच पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। हनुक्का के पहले दिन आयोजित “चानुका बाय द सी” इवेंट के दौरान दो काले कपड़ों में मौजूद लोगों ने राइफल या शॉटगन से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment