'एन पी एन लाइव'

VHP Meeting : दिल्ली में गूंजेगा धर्म-संवाद, विश्व हिंदू ​परिषद की दो दिवसीय महामंथन बैठक

SHARE:

VHP Meeting in Delhi: Two-Day National Dharma Dialogue Begins

नई दिल्ली, 8 दिसंबर। VHP Meeting : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की सर्वोच्च नीति-निर्धारण संस्था ‘केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल’ की दो दिवसीय बैठक 9 और 10 दिसंबर को दिल्ली के पश्चिमी क्षेत्र, पंजाबी बाग स्थित एक धर्मशाला में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संत-महात्मा, महामंडलेश्वर, अखाड़ा प्रमुख, विभिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधि और चारों पीठों के जगद्गुरु शंकराचार्य शामिल होंगे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी यह जानकारी

VHP Meeting : विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बैठक में देश की वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक परिस्थितियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही हिंदू समाज के सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर संतों के मार्गदर्शन में चर्चा होगी।

पारित किए जा सकते हैं अहम प्रस्ताव

VHP Meeting : बैठक के दौरान धर्मांतरण, सामाजिक समरसता, तीर्थ स्थलों और मंदिरों की सुरक्षा, युवाओं में सांस्कृतिक चेतना के प्रसार और संगठन की भविष्य की कार्ययोजना जैसे विषयों पर मंथन होगा। इसके अलावा विहिप की आगे की रणनीति और दिशा तय करने के लिए भी अहम प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं।

रोडमैप तैयार होगा

VHP Meeting : इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विहिप के अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष, संगठन महामंत्री सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संतों के विचारों और सुझावों के आधार पर संगठन की आगामी गतिविधियों का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल विहिप की सर्वोच्च संत-परिषद मानी जाती है, जिसकी सिफारिशें संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। अतीत में अयोध्या आंदोलन और रामसेतु संरक्षण जैसे बड़े निर्णय इसी मंच से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं। बैठक का समापन 10 दिसंबर की शाम संतों के आशीर्वचन और प्रेस वार्ता के साथ होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई