मुंबई, 7 दिसंबर। Smriti Palash split : बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी अचानक टल गई। सोशल मीडिया पर फैलती अटकलों के बीच अब पहली बार म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट की।
पलाश मुच्छल का बयान
Smriti Palash split : अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पलाश ने लिखा— “मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह समय बेहद मुश्किल रहा है, क्योंकि लोग बिना सोचे-समझे उन बेबुनियाद अफवाहों पर यकीन कर रहे थे।”
उन्होंने आगे कहा— “मेरे लिए यह रिश्ता बेहद पवित्र है और उस पर बिना पुष्टि वाली बातें करना चोट पहुंचाता है। समाज के तौर पर हमें किसी के बारे में निष्कर्ष निकालने से पहले संभलना चाहिए। दुनिया में बहुत लोग इससे कहीं बड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं और ऐसे में निरर्थक आरोपों और गॉसिप पर ऊर्जा खर्च करना दुखद है।”
पलाश ने यह भी बताया कि उनकी टीम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और मानहानिकारक बातें फैला रहे हैं। उन्होंने इस कठिन समय में अपने साथ खड़े रहने वाले लोगों का दिल से धन्यवाद किया।
स्मृति मंधाना का बयान
Smriti Palash split : क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा— “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं निजी जीवन जीना पसंद करती हूं और इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं। लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि शादी कैंसिल हो गई है।”
उन्होंने आगे विनती की कि लोग दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और उन्हें आगे बढ़ने का समय दें। स्मृति ने लिखा कि उनका फोकस हमेशा भारत के लिए खेलना और जीत हासिल करना रहेगा।
शादी टलने की वजह
Smriti Palash split : पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को तय थी। सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का तूफान शुरू हो गया।
अटकलें थीं कि पलाश की दूसरी महिलाओं के साथ चैट वायरल हुई, उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम लिया गया और शादी के कोरियोग्राफर के साथ संबंधों की बातें भी फैल गईं। इस बीच, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दीं।
दोनों परिवार अभी भी इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और सिर्फ सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहे हैं। पलाश का नया इंस्टाग्राम अपडेट अब इस स्थिति पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है।







