'एन पी एन लाइव'

Bigg Boss Finale : बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में कुनिका और फरहाना ने स्टेज पर गिराई बिजलियां, होगा धमाकेदार हंगामा

SHARE:

Bigg Boss Finale 19: Kunika and Farhana Create Hilarious Stage Drama

मुंबई, 7 दिसंबर। Bigg Boss Finale : आज यानी 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी इस साल किस कंटेस्टेंट के नाम होगी।

ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो हुआ रिलीज

शो के मेकर्स ने फिनाले की उत्सुकता बढ़ाने के लिए नया प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट स्टेज पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

तीनों कंटेस्टेंट ब्लैक आउटफिट्स में ‘हंगामा हो गया’ गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं और स्टेज पर बिजलियां गिरा कर शानदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया— “आज होगा असली ड्रामा, जब फरहाना, नेहल और कुनिका करेंगी अपनी परफॉर्मेंस से हंगामा! देखिए ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे।”

फैंस का रुझान फरहाना की ओर

Bigg Boss Finale : प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर विजेता के तौर पर फरहाना भट्ट का नाम जोर पकड़ने लगा है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में उन्हें ही बिग बॉस 19 का विनर बता रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी फरहाना को सपोर्ट किया है और कहा है कि वह इस सीजन की सबसे बेस्ट और डिजर्विंग कंटेस्टेंट हैं। वहीं, मृदुल तिवारी ने गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा ने अमाल मलिक को सपोर्ट किया है।

स्टेज पर धमाल और डांस परफॉर्मेंस

Bigg Boss Finale : ग्रैंड फिनाले में कई कंटेस्टेंट स्टेज पर परफॉर्म करेंगे। अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की जोड़ी डांस परफॉर्मेंस देंगी। अमाल मलिक और शहबाज बदेशा भी साथ में डांस करेंगे। गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की जोड़ी भी स्टेज पर धमाल मचाएगी।

फिनाले के टॉप 5 फाइनलिस्ट

Bigg Boss Finale : इस साल के बिग बॉस 19 फिनाले में टॉप फाइव फाइनलिस्ट हैं:

  • फरहाना भट्ट
  • तान्या मित्तल
  • गौरव खन्ना
  • प्रणीत मोरे
  • अमाल मलिक

लंबी जर्नी के बाद रविवार रात को इन पांचों कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला होगा। वोटिंग लाइंस पहले ही खुल चुकी हैं और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई