मुंबई, 4 दिसंबर। Mahima Marriage Promo : 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ ‘दूसरी शादी’ की रस्में निभाई। इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और पारंपरिक शादी के मंत्र भी सुने।
हालांकि, महिमा और संजय दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। इसलिए फैंस को थोड़ी हैरानी हुई। लेकिन सच यह है कि यह “दूसरी शादी” उनकी आने वाली फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के प्रमोशन का हिस्सा है।
फिल्म प्रमोशन का अनोखा अंदाज
Mahima Marriage Promo : फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ, जिसमें महिमा और संजय ने स्टेज पर नकली शादी की। इस दौरान एक शख्स ने माइक लेकर शादी के मंत्र पढ़ने शुरू कर दिए, जिसे सुनकर महिमा चौधरी हल्की डर गईं और हंसते हुए बोलीं— “ये तो असली शादी के मंत्र नहीं हैं, क्यों पढ़ रहे हो?” इस मजेदार दृश्य ने पूरे इवेंट में हल्का-फुल्का ह्यूमर पैदा कर दिया।
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का ट्रेलर: कहानी और ट्विस्ट
Mahima Marriage Promo : फिल्म में संजय मिश्रा दुर्लभ प्रसाद के किरदार में हैं। ट्रेलर के अनुसार, अपने बेटे की शादी कराने के लिए दुर्लभ प्रसाद खुद शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लड़की के परिवार की शर्त है कि घर में कोई महिला नहीं होने पर बेटी की शादी नहीं होगी। ऐसे में दुर्लभ अपने लिए एक महिला खोजने निकलते हैं और कहानी में एंट्री होती है महिमा चौधरी की, जो अपनी सिगरेट और शराब की आदतों के लिए जानी जाती हैं।
कहानी में कई ट्विस्ट
Mahima Marriage Promo : दुर्लभ अपनी समझदारी से महिमा को नशे से दूर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं। ट्रेलर के अंत में कुछ ऐसा होता है कि दुर्लभ और महिमा को अलग होना पड़ता है, जिससे उनके बेटे की शादी भी खतरे में पड़ जाती है। ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशन दोनों का भरपूर मिश्रण है।
फिल्म का टीजर और पोस्टर भी हुए पसंद
फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके थे। लंबे समय तक फैंस इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन गुरुवार को मेकर्स ने इसे रिलीज कर फैंस की उत्सुकता पूरी कर दी।
Author: Nivedita Jha
Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.







