पटना, 19 नवंबर। Nitish Kumar : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद अब नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस बीच, एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राजभवन पहुंचे और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।
नीतीश कुमार एनडीए के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
दिन में हुई थी विधायक दल की बैठक
Nitish Kumar : इससे पहले विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी नवनिर्वाचित विधायक और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Nitish Kumar : नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह में आम जनता के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने की संभावना है।
एक दिन पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान जाकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
एनडीए को 202 सीटें
Nitish Kumar : बता दें कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने 85 सीटें जीतीं। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 सीटें जीतीं, जो एनडीए की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत मिली।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







