'एन पी एन लाइव'

Healthy Snacks : सर्दियों में ‘अमृत’ बना मखाना-दूध, मन को दे सुकून, तन को दे नई ऊर्जा

SHARE:

Healthy Snacks: Quick & Easy Ideas

निवेदिता झा, नई दिल्ली। Healthy Snacks : ठंड की लंबी रातें अपने साथ आराम, सुकून और शरीर की प्राकृतिक हीलिंग का अवसर लेकर आती हैं। आयुर्वेद के अनुसार रात का समय शरीर के हर अंग के लिए रिपेयरिंग फेज होता है—एक ऐसा समय जब शरीर खुद को भीतर से संवारता है। इसी अवधि में लिया गया पौष्टिक भोजन कई गुना अधिक लाभकारी माना जाता है।

इसी कड़ी में मखाने और दूध का मिश्रण ‘सर्दियों का अमृत’ बनकर उभरता है—एक ऐसा पेय जो न केवल शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि मन को भी गहन शांति प्रदान करता है।

क्यों माना जाता है यह मिश्रण अमृत समान?
  • मखाने और दूध का संयोजन अपने आप में पोषण का पावरहाउस है।
  • मखाना भरपूर कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होता है।
  • दूध में मौजूद प्राकृतिक वसा और मिनरल्स इन पोषक तत्वों को शरीर में गहराई तक पहुंचाने का काम करते हैं।
  • दोनों का संयोजन तनाव को कम करता है, दिमाग को शांत करता है और नींद को गहरा व आरामदायक बनाता है।
  • यह मिश्रण सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है, थकान दूर करता है और मानसिक दबाव को कम करने में अत्यंत प्रभावी माना जाता है।
ऐसे तैयार करें यह रात का सुपर-ड्रिंक

Healthy Snacks : इसे बनाना आसान है—लेकिन इसका असर बेहद खास।

  • रात को सोने से लगभग एक घंटे पहले एक कप दूध में एक मुट्ठी मखाने डालकर उबालें।
  • उबलते हुए दूध में एक हरी इलायची डालें, जिससे खुशबू और स्वाद बढ़े।
  • कुछ देर ढककर रखें, ताकि मखाने मुलायम हो जाएं और अपने पोषक तत्व छोड़ दें।
  • गुनगुना होने पर इसका सेवन करें।
  • नियमित तौर पर लेने पर यह शरीर को वैसी ही राहत देता है जैसी लम्बे दिन के बाद किसी प्राकृतिक स्पा की अनुभूति।
शरीर की मरम्मत में जबरदस्त मदद
  • मखाने में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में सहायक हैं।
  • रात के समय जब शरीर रिपेयर मोड में होता है, यह मिश्रण उस प्रक्रिया को और प्रभावी बना देता है।
  • हड्डियों और जोड़ों में दर्द, पुराने दर्द की समस्या, शरीर में सूजन इन सभी में यह मिश्रण धीरे-धीरे राहत प्रदान करता है।
अच्छी नींद का प्राकृतिक नुस्खा

मखाना और दूध दोनों ही ऐसे तत्वों से भरे हैं जो मस्तिष्क में मेलाटोनिन—नींद होने वाले हार्मोन—के निर्माण को बढ़ाते हैं।

फलस्वरूप:

  • तनाव कम होता है
  • दिमाग रिलैक्स होता है
  • नींद गहरी होती है
  • सुबह उठने पर शरीर हल्का और फ्रेश महसूस होता है
वृष्य गुण—ऊर्जा और शक्ति को बढ़ाने वाला

Healthy Snacks : आयुर्वेद में यह मिश्रण एक वृष्य औषधि माना गया है—यानी वह जो यौन शक्ति और शारीरिक क्षमता को बढ़ाती है।
जो लोग दिनभर की थकान, तनाव या कमजोरी से जूझते हैं, उनके लिए यह रात का पेय बेहद लाभकारी है।

जिन्हें कंप्यूटर या मोबाइल पर अधिक काम करने की वजह से आंखों में भारीपन रहता है, उनके लिए यह मिश्रण आंखों की थकान को दूर करने में रसायन की तरह काम करता है।

स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए वरदान
  • यह पेय स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पोषण का संपूर्ण पैकेज माना जाता है।
  • यह मां के शरीर में कैल्शियम की पूरी करती है
  • दूध का प्राकृतिक उत्पादन बढ़ाता है
  • मां और शिशु दोनों के शरीर को सर्दियों में आवश्यक ऊर्जा देता है
  • इस कारण कई आयुर्वेदिक चिकित्सक इसे प्रसव के बाद की देखभाल में शामिल करने की सलाह देते हैं।
Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई