'एन पी एन लाइव'

Bihar Elections : चुनाव आयोग ने रचा इतिहास, 1951 के बाद सबसे ज्यादा मतदान, कई नई पहलें लागू

SHARE:

bihar-elections-highest-voter-turnout-new-initiatives

नई दिल्ली, 17 नवंबर। Bihar Elections : भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। आयोग के अनुसार, यह चुनाव न सिर्फ शांतिपूर्ण और पारदर्शी रहा बल्कि 1951 के बाद राज्य में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।

इस बार कुल मतदान 67.13 प्रतिशत रहा, जबकि महिलाओं ने रिकॉर्ड तोड़ 71.78 प्रतिशत मतदान कर इतिहास बना दिया।

पहली बार लागू की गई 17 नई पहलें

Bihar Elections : चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि इस चुनाव में पहली बार 17 नई पहलें लागू की गईं। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पूरे राज्य में एक भी स्थान पर पुनर्मतदान कराने की नौबत नहीं आई। न तो किसी उम्मीदवार ने और न ही किसी राजनीतिक दल ने पुनर्मतदान की मांग की।

सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई। हर टेबल पर रिटर्निंग अधिकारी, चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक और कुल 31,000 से अधिक मतगणना एजेंट मौजूद थे।

मतदाता सूची पर शून्य शिकायतें

Bihar Elections : मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया गया। आयोग ने बताया कि बिहार के किसी भी जिले में न तो नाम काटने की शिकायत आई और न ही अपात्र नाम जोड़ने की। इसी वजह से मतदाता सूची पर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।

72 घंटे में जारी किए गए इंडेक्स कार्ड

Bihar Elections : पहली बार सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के इंडेक्स कार्ड मात्र 72 घंटे में ईसीआइनेट पोर्टल और एप पर उपलब्ध करा दिए गए। पहले यह प्रक्रिया कई हफ्तों तक चलती थी।

अब उम्मीदवारों और आम लोगों को त्वरित रूप से यह जानकारी मिल गई कि किस सीट पर कितने वोट पड़े, कितने गिने गए और किसे कितने मिले।

ईवीएम–वीवीपीएटी में 100% मैच

Bihar Elections : पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों की वीवीपीएटी पर्चियों की पूरी गिनती की गई। किसी भी जगह ईवीएम और वीवीपीएटी के वोटों में एक भी अंतर नहीं मिला।

इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की गई।

मतदान केंद्रों पर नई सुविधाएं
  • एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता
  • ऊंची इमारतों और सोसाइटी में अतिरिक्त बूथ
  • मोबाइल रखने की मुफ्त व्यवस्था
  • बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का मानदेय दोगुना किया गया

Bihar Elections : चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार चुनाव में अपनाई गई ये सभी पहलें आगे अन्य राज्यों और राष्ट्रीय चुनावों में भी लागू की जाएंगी। आयोग के अनुसार, बिहार ने इस बार पारदर्शिता, सुविधा और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया का एक नया मानक स्थापित किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई