'एन पी एन लाइव'

Pawan Jaiswal : विधायक पवन जायसवाल के बयान से कायस्थों में उबाल, मोतिहारी में फूंका पुतला

SHARE:

MLA Pawan Jaiswal’s Statement Sparks Outrage, Effigy Burnt in Motihari

मोतिहारी, 19 सितंबर। Pawan Jaiswal : बिहार में ढाका विधानसभा सीट के भाजपा विधायक पवन जायसवाल की ओर से कायस्थों पर की गई टिप्पणी से पूर्वी चंपारण जिले के कायस्थों में उबाल है। इसके विरोध में कायस्थों ने मोतिहारी शहर के गांधी चौक पर 18 सितंबर को विधायक पवन जायसवाल का पुतला फूंका। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मामला गर्माता देख पवन जायसवाल ने कायस्थ समाज के लोगों से माफी मांग ली है।

चित्रगुप्त भगवान को बताया गया कमजोर

ज्ञात हो कि हाल ही में ढाका के विधायक पवन जायसवाल ने कायस्थों के भगवान चित्रगुप्त के बारे में टिप्पणी की थी। उन्हेांने कहा था कि दो तरह से भगवान हैं। कुछ लोग मजबूत देवता केा पूजते हैं, जिसमें दुर्गा माता और हनुमान जी हैं, वहीं कुछ लोग चित्रगुप्त भगवान को पूजते हैं जिनके पास कोई हथियार नहीं है, सिर्फ कलम है। इस प्रकार के बयान से समाज में चित्रगुप्त भगवान को कमजोर भगवान के रूप में दिखाया।

विधायक को करना पड़ेगा हार का सामना

Pawan Jaiswal : जैसे ही पवन जायसवाल का यह बयान आया, कायस्थ समाज के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने पवन जायसवाल का विरोध करना शुरू कर दिया। मोतिहारी शहर के गांधी चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में ई युगराज, ई युगराज सहित कायस्थ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पवन जायसवाल का पुतला दहन किया और कहा कि इस साल होने वाले चुनाव में पवन जायसवाल को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। कायस्थ समाज इसका बिगुल चंपारण की धरती से बजा चुका है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई