मोतिहारी, 14 सितंबर। Motihari elections : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध हथियारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस ने मोतिहारी के विभिन्न थानों में लाइसेंसी हथियारों और कारतूसों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। नगर थाने में बड़ी संख्या में लाइसेंसधारक पहुंचकर अपने शस्त्र और कारतूस का सत्यापन कराकर उन्हें जमा करा रहे हैं।
सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया, “सभी लोग अपने हथियारों का सत्यापन करा लें। जिन लोगों ने अभी तक नहीं करवाया है, वे 19 सितंबर तक सत्यापन करा लें। इसके बाद जिनके पास हथियार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
30 प्रतिशत हथियार जमा हुए
Motihari elections : उन्होंने बताया कि लोगों को इस बारे में पहले ही सूचना दे दी गई थी। अब तक 30 प्रतिशत हथियार जमा हो गए हैं। 19 सितंबर के बाद संबंधित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया कदम
Motihari elections : उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के आदेश पर यह सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जिनके पास हथियार का लाइसेंस है, उन्हें अपने हथियार और संबंधित कागजात की थाने में जाकर जांच करानी होगी। यह कदम चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
भोजपुर में एके-47 सहित कई अवैध हथियार बरामद
वहीं 13 सितंबर को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घर से एके-47 सहित कई अवैध हथियार बरामद किए थे। इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।
Motihari elections : पुलिस ने बताया था कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर हथियार बरामद किए गए। पुलिस और एसटीएफ की टीम को घर से एक लोडेड एके-47 राइफल, एक बंदूक, दो लोडेड देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक देसी थार्नेट (कार्बाइन जैसा बनावट), एक रिवॉल्वर, 76 कारतूस और पांच मैगजीन बरामद हुई थी। साथ ही तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे। इस मामले में पंकज राय और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







