'एन पी एन लाइव'

Bihar bandh : एनडीए के बिहार बंद का व्यापक असर, मोतिहारी, भागलपुर सहित सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

Bihar bandh : Widespread impact of NDA's Bihar bandh, strong protests in all districts including Motihari, Bhagalpur

पटना, 4 सितंबर। Bihar bandh : सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की तरफ से बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का प्रदेशभर में असर देखा गया है। गुरुवार को पटना समेत कई शहरों में सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। यह बंद कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुलाया गया है।

पटना के अनीसाबाद, डाकबंगला चौराहा और अन्य मुख्य सड़कों पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टर-बैनरों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, “हम सड़कों पर इसलिए बैठे हैं, क्योंकि दरभंगा में राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।”

Bihar bandh : Widespread impact of NDA's Bihar bandh, strong protests in all districts including Motihari, Bhagalpur

कोई बाधा उत्पन्न न होने का प्रयास

Bihar bandh : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, “वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र और गंदी टिप्पणी की गई, वह पूरी तरह अनुचित थी।” उन्होंने प्रदर्शन को लेकर कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई बाधा उत्पन्न न हो और किसी को कोई असुविधा न हो।

इसी तरह भागलपुर में गुरुवार सुबह बाजार बंद नजर आए। एनडीए कार्यकर्ता भागलपुर में ‘बिहार बंद’ के दौरान सड़कों पर उतरे। इस दौरान, भामाशाह और खलीफाबाग चौक पर आवाजाही प्रतिबंधित रही। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, “यह प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन है। महिलाएं और अन्य लोग बेहद आक्रोशित हैं।

Bihar bandh :  मोतिहारी में महिलाओं ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पार्टी के झंडा थामे और नारेबाजी करते हुए सड़क पर मार्च निकाला गया। मोतिहारी में डॉ हेना चंद्रा के नेतृत्व में पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मोतिहारी में बाजार बंद नजर आए। इसी तरह, सासारास में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह ही सड़कों को जाम कर दिया। इस दौरान, सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर जाम लग गया था।

Bihar bandh : Widespread impact of NDA's Bihar bandh, strong protests in all districts including Motihari, Bhagalpur

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहा

Bihar bandh : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में महागठबंधन के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने का काम किया। उनके खिलाफ गाली-गलौच करने का काम किया गया। महागठबंधन के लोगों ने भारतीय परंपरा को कलंकित किया है। इसलिए एनडीए के घटक दलों के महिला मोर्चा ने फैसला लिया कि विपक्ष के नेताओं की टिप्पणी का सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि हैरानी की बात है कि महागठबंधन वाले लोग माफी भी मांगने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “विपक्ष क्या अराजकता फैलाना चाहता है? उनके मन में क्या है? क्या विपक्ष के लोग जंगलराज को वापस लाना चाहते हैं।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई