'एन पी एन लाइव'

Bihar: नवादा में पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, केमिकल से भी हमला, कई घायल

SHARE:

Bihar

नवादा, 13 जुलाई। Bihar : बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां डायल 112 पुलिस टीम पर नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान हमला किया गया। इस हमले में आधा दर्जन पुलिस अधिकारी घायल हो गए और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

नवादा रेफर

घटना ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार, छोटी तालाब क्षेत्र में अकबर अली की पत्नी फरहाना खातून और उनके पड़ोसी के बीच नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें फरहाना खातून का सिर फट गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल फरहाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले गई। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नवादा रेफर कर दिया गया।

बीच बचाव करने वालों के वाहन क्षतिग्रस्त किए

Bihar : इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों के वाहनों को भी उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने पुलिस वाहन के पीछे का शीशा तोड़ दिया और पुलिसकर्मियों को खदेड़कर थाना चौक तक पहुंचा दिया। इस हमले में डायल 112 के चालक कुणाल गोस्वामी और एएसआई श्याम कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह भागकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को सूचना दी।

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही कशिचक, वारिसलीगंज, शाहपुर, धमौल और बजड़ा थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इस दौरान हमलावरों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मिर्ची पाउडर और केमिकल का इस्तेमाल किया, जिससे छापेमारी दल में शामिल महिला सिपाही जायदा परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसके अलावा एएसआई प्रशांत कुमार, ओम प्रकाश कुमार, अशोक पाल सहित कई अन्य पुलिसकर्मी भी मिर्ची पाउडर और केमिकल के हमले से प्रभावित हुए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई