'एन पी एन लाइव'

Operation Sindoor : सबूत चाहने वालों को ड्रोन के साथ भेजना होगा : ओमप्रकाश धनखड़

SHARE:

Operation Sindoor

सोनीपत। Operation Sindoor :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि जो लोग ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांग रहे हैं, अब उन्हें ड्रोन के साथ भेजना पड़ेगा। सेना की वीरता पर शक करने वाले नेताओं को जनता क्षमा नहीं करेगी। भारत की सेनाएं विश्व भर में गौरव का प्रतीक हैं और उनका अपमान नहीं होगा।

धनखड़ और हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को खरखोदा स्थित कन्या महाविद्यालय गुरुकुल में एक देश, एक चुनाव विषय पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान “एक देश, एक चुनाव” के प्रस्ताव का समर्थन किया गया, लेकिन विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर तीखा हमला बोला गया।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत को आतंकवादी देशों के खिलाफ सख्त निर्णय लेने ही होंगे। उन्होंने तुर्की और अजरबैजान के साथ व्यापारिक संबंधों को तोड़ने के निर्णय को भी सही ठहराया और कहा कि पर्यटक अब टिकट कैंसिल कर रहे हैं। इसलिए इन देशों से सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।

कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि “एक देश, एक चुनाव” से देश का बजट अरबों रुपये बचेगा और प्रशासनिक स्थायित्व मिलेगा। उनका कहना था कि यह कदम देशहित में है और विपक्षी दलों को सहमत होना चाहिए।

पंजाब सरकार पर हमला बोला

उन्होंने पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा—कभी खुद को छोटा भाई कहने वाली पंजाब सरकार आज अपने भाई के हिस्से का पानी देने से इनकार कर रही है। ढांडा ने कहा, पानी की राजनीति है और हम अपना हिस्सा लेंगे। बीबीएमपी के जल पर हरियाणा का पूरा हक है।

आपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले मंदबुद्धि

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले नेताओं को मंदबुद्धि बताते हुए कहा कि यह लोग देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाते हैं, जबकि भारत की पीठ दुनिया भर में थपथपाई जा रही है।—आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई