'एन पी एन लाइव'

Uttar Pradesh: सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में बुलंदशहर की रिदिमा बनीं जिला टॉपर

SHARE:

Uttar Pradesh

बुलंदशहर। Uttar Pradesh : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 12वीं और 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए। बुलंदशहर की डीपीएस स्कूल की छात्रा रिदिमा सिंह ने 12वीं में पूरे जिले में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 498 अंक (99.6 प्रतिशत) मिले हैं।

रिदिमा को गणित और अंग्रेजी समेत चार विषयों में 100 में 100 अंक मिले, वहीं इतिहास में 100 में से 98 अंक प्राप्त हुए हैं। रिदिमा की इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है।

उन्होंने बताया कि पापा कारोबारी और माता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के अंदर अपनी क्षमता होती है। जरूरी नहीं कि आप पढ़ाई में ही आगे निकलें, आप अपनी क्षमता को पहचानें। अभ्यास से बच्चे पढ़ाई में भी आगे निकल रहे हैं।

रिदिमा ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई में बहुत मेहनत की थी। स्कूल में असाइनमेंट दिए जाते थे और टेस्ट भी लिया जाता था। असाइनमेंट हमें रोज करना पड़ता था, इससे हमें काफी मदद मिली।

उन्होंने कहा कि बच्चों को एनसीआरटी चुनना चाहिए, एनसीआरटी की एक-एक लाइन महत्वपूर्ण होती है। घर पर अभ्यास जरूरी होता है। बहुत देर तक पढ़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन जितना पढ़ें एकाग्रता के साथ पढ़ें। यही मेरी सफलता का मंत्र है। उन्होंने कहा कि वह असाइनमेंट के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थीं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के अपने फायदे और नुकसान दोनों हैं, यह देखने वाले पर निर्भर करता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछली बार का रिजल्ट 87.98 प्रतिशत था। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने मंगलवार को रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और उनमें से 14,96,307 पास हुए हैं।-आइएएनएस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई