'एन पी एन लाइव'

Operation Sindoor : जीता भारत, सीजफायर के लिए गिड़गिड़या पाक तब भारत ने रोका जवाबी हमला

SHARE:

Operation Sindoor

नई दिल्ली। Operation Sindoor :  आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत को विजयश्री हासिल हुई है। पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद आपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में अंदर तक घुस कर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी जहन्नुम की ओर रवाना हो गए। साथ ही खूंखार टाप—5 आतंकवादी भी ढेर हो गए। उनको भी भारत के वीर सेना ने ‘जन्नत’ की ओर भेज दिया। खिसियाए पाकिस्तान ने जब भारत पर चीन के ड्रोन और मिसाइलों से हमला करना शुरू किया तो भारत की अभेद्य सुरक्षा प्रणाली ने उन सबको हवा में ही नष्ट कर दिया।

भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल, खिलौने साबित हुए। बताते चलें कि पाकिस्तान के अधिकतर हथियार चीन निर्मित थे। दूसरी ओर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के कई लॉन्चिंग पैड पूरी तरह ध्वस्त कर दिए।

इन सबके बीच भारत ठोस और सटीक, लेकिन लक्ष्य तक सीमित कार्रवाई करने और आम लोगों को नुकसान न पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहा।

अंत में पाकिस्तान ने शनिवार को घुटने टेक दिए। वह सीजफायर की गुहार लगाने लगा। पाकिस्तान की मनुहार के बाद भारत, अंत में सीजफायर के लिए तैयार हो गया, लेकिन अपनी शर्त पर। भारत ने स्पष्ट कर दिया कि अब आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा।

Operation Sindoor

भारत की कूटनीतिक जीत

एक तरफ जहां आतंकवाद के खिलाफ हमारी सेना ने उपलब्धि हासिल की, वहीं कूटनीतिक स्तर पर भी हम सफल रहे। सूत्रों ने स्पष्ट किया कि युद्धविराम की गुहार पाकिस्तान ने लगाई थी। फोन उसके डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स) की तरफ से किया गया था।

भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने युद्धविराम अपनी शर्तों पर किया है। केवल सैन्य कार्रवाई रोकी गई है और सिंधु जल संधि का निलंबन तथा पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद करने जैसे नीतिगत फैसले अब भी प्रभावी हैं। इसके अलावा उन्होंने युद्धविराम में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका से भी इनकार किया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियां इस प्रकार हैं—
नौ आतंकी शिविर नष्ट किए गए

भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ प्रमुख आतंकवादी शिविर ध्वस्त कर दिए, जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों को प्रशिक्षित करने और जम्मू-कश्मीर में भेजने के लिए लॉन्चपैड के रूप में किया जा रहा था। ये आतंकवादी शिविर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

पाकिस्तान की मुख्य भूमि तक की कार्रवाई

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर सैकड़ों किलोमीटर तक अपने लक्ष्य पर सटीक हमले किए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भी हमले किए गए, जिसे पाकिस्तान की सेना का रणनीतिक गढ़ माना जाता है। बहावलपुर में संवेदनशील आतंकवादी ठिकानों तक भी भारतीय सेना पहुंच गई, जहां अमेरिका ने भी अपने ड्रोन भेजने की हिम्मत नहीं की थी।

पाकिस्तान के कमजोर एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के वायु रक्षा ग्रिड को सफलतापूर्वक बायपास या जाम कर दिया। कुल 23 मिनट की अवधि में किए गए हमलों की तेज और सटीक प्रकृति ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों में कमियों को उजागर किया। एससीएएलपी मिसाइलों और हैमर बमों से लैस भारतीय राफेल जेट ने बिना किसी नुकसान के मिशन को अंजाम दिया, जिससे तकनीकी और रणनीतिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन हुआ।

बिना तनाव को बढ़ावा दिए लक्ष्य को सटीक निशाना बनाया

भारत ने किसी भी सैन्य या नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया, केवल आतंकवादियों के ठिकानों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया। भारत ने व्यापक तनाव से बचते हुए अपने जीरो टॉलरेंस सिद्धांत का पालन किया।

प्रमुख आतंकवादियों का सफाया

भारत की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल लोगों सहित कई खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक ही रात में कई आतंकी मॉड्यूल के नेतृत्व का सफाया कर दिया गया।

तीनों सेनाओं का तालमेल

भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने समन्वित हमले किए, जो भारत की बढ़ती संयुक्त युद्ध क्षमता का सबूत है।

दुनिया को दिया संदेश

भारत ने दुनिया को दिखाया कि अपने लोगों की रक्षा के लिए हम अनुमति का इंतजार नहीं करेंगे। आतंक को कभी भी, कहीं भी दंडित किया जाएगा। इस ऑपरेशन ने यह भी दिखाया कि आतंकवादियों और उनके आकाओं के पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई