'एन पी एन लाइव'

flights : यात्रीगण ध्यान दें! श्रीनगर, अमृतसर समेत कई शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें रद

SHARE:

flights

नई दिल्ली। flights : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर कुछ उड़ानों पर भी पड़ा है। इंडिगो ने अपनी कई उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कई शहरों के लिए उड़ानें 10 मई तक रद कर दी गई हैं।

एडवाइजरी में यह कहा—

ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है, “आपकी सुरक्षा और संरक्षा हमारी प्राथमिकता है। वर्तमान स्थिति के कारण, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट के लिए सभी उड़ानें 10 मई 2025 तक 23:59 बजे तक रद हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सभी प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। हम आपको आधिकारिक तौर पर अपडेट देते रहेंगे। साथ ही आपकी यात्रा योजना में हरसंभव मदद करने को तैयार हैं। आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद।”

इंडिगो ने रिफंड के लिए लिंक शेयर किया

इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट पर रिफंड के लिए लिंक शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “आपकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। निम्नलिखित शहरों के लिए उड़ानें 10 मई तक 23:59 बजे तक रद हैं। हम आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए हैं। उड़ान की स्थिति को लिंक पर जाकर देखें और री-बुकिंग या रिफंड के लिए संपर्क करें।”

इससे पहले, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सूचित किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अगले आदेश तक देश के 24 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

कई और एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी ​की

बढ़ते खतरे के जवाब में कई भारतीय एयरलाइंस ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी भी जारी की, जिसमें यात्रियों से सिक्योरिटी चेक को देखते हुए अतिरिक्त समय देने और बढ़ी हुई सुरक्षा जांच में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

मंत्रालय ने बंद होने की अवधि या इस कदम के पीछे के कारणों को स्पष्ट नहीं किया।

हवाई अड्डों को बंद करना एक व्यापक सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसमें कई प्रभावित हवाई अड्डे अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब या रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं।

नागरिक उड़ानों के बंद होने से उत्तरी और पश्चिमी भारत में कनेक्टिविटी प्रभावित होने की उम्मीद है। यात्रियों से हवाई अड्डे पर जाने से पहले एयरलाइनों से जांच करने का आग्रह किया गया है।

सुरक्षा उपाय मजबूत करने की सलाह

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश की सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डों से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है।—एजेंसी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई