'एन पी एन लाइव'

Accident: इंडियन आइडल विजेता पवनदीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

SHARE:

Accident

मुंबई। Accident : ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता रह चुके सिंगर पवनदीप राजन सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत पवनदीप राजन के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

चंपावत से दिल्ली आ रहे थे

बताया जा रहा है कि पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत से दिल्ली आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार गजरौला में हाइवे पर खड़े एक कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि इसमें पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी चोटिल हुए। तीनों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया

हादसा सोमवार तड़के 3:30 बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

इंडियन आइडल से मिली थी प्रसिद्धि

गौरतलब है कि पवनदीप ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन से अपने करियर की शुरुआत की थी और जीत की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 25 लाख रुपये भी मिले थे। उन्होंने टॉप 5 में मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, सायली कांबले और शनमुख प्रिया को पछाड़ा था। शो जीतने के बाद उन्होंने मुंबई में अपना घर लिया था।

वह कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दे चुके हैं। उनके पास अपना म्यूजिक स्टूडियो भी है, जिसमें वह नए-नए गाने रिकॉर्ड करते हैं। वह सिंगिंग के साथ-साथ तबला, गिटार और ढोलक जैसे कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर हैं।—एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *