ओम वर्मा, मोतिहारी। Bhojpuri film :
भोजपुरी फिल्मों के जाने माने कलाकार और कई फिल्मों में काम करने वाले सौरभ वर्मा ने अश्लीलता के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उनका कहना है कि अश्लीलता की वजह से बहुत सारे कलाकारों को वास्तविक टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है। साथ ही समाज में गंदगी फैलती है। हमरा कसम बा चंपारण के फिल्म में निगेटिव रोल करने वाले सौरभ वर्मा अभी कई और फिल्में करने वाले हैं। इसे लेकर और उनकी फिल्मी दुनिया के सफर को लेकर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया। सौरभ वर्मा कहते हैं कि भोजपुरी में मिठास है। अपनापन है। वह चाहते हैं कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पूरी दुनिया में छा जाए।
शुरू से था फिल्मों में काम करने का शौक
सौरभ वर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से फिल्मों में काम करने का शौक था। इसलिए वह अपने करियर को उसी दिशा में ले गए। उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा। फिर उन्होंने मायानगरी मुंबई का रुख किया। साधारण परिवार के होने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। मुंबई जाकर उन्होंने काफी संघर्ष किया। कई कई दिनों तक भोजन नसीब नहीं होता था। न सोने का ठिकाना और न रहने का ठिकाना। फिर भी प्रयास जारी रखा। अंत में उन्हें ब्रेक मिला। कई सारी फिल्में मिलीं। आगे भी कई फिल्में आने वाली हैं।
नए कलाकारों को ट्रेंड भी करते हैं
सौरभ वर्मा ने विशेष वीडियो इंटरव्यू में बताया कि मैंने जो संघर्ष किया है, उस तरह की स्थिति का सामना अन्य कलाकारों को न करना पड़े, इसके लिए उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा रखने वाले कलाकारों को ट्रेंड भी करते हैं। इससे भोजपुरी इंडस्ट्री को नया टैलेंट भी मिल जाता है।
कई फिल्में आने वाली हैं
सौरभ वर्मा ने बताया कि उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। कई निर्माता निर्देशकों ने उनसे संपर्क किया है। बातचीत चल रही है तो कई फिल्मों को फाइनल कर लिया है। आने वाले दिनों में दर्शकों को मेरी कई फिल्में देखने को मिलेंगी। मोतिहारी के मिस्कौट मोहल्ला निवासी सौरभ वर्मा ने बताया कि दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद की बदौलत ही वह यहां तक पहुंचे हैं।







