'एन पी एन लाइव'

Waqf Act : जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ कानून’ पर गरमाई सियासत 

SHARE:

Waqf Act

जम्मू। Waqf Act :


वक्फ कानून का विरोध देशभर में बढ़ता ही जा रहा है। जहां बुधवार को मुंबई में मुस्लिम संगठन ने इसका विरोध करते हुए कानून को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया वहीं जम्मू कश्मीर में कई दल विधानसभा में चर्चा की मांग कर रहे हैं। पीडीपी, कांग्रेस समेत कई दल वक्फ कानून को लेकर चर्चा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट ने कहा कि इस कानून पर चर्चा होना बेहद जरूरी है।

पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण

कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट ने आइएएनएस से बातचीत में कहा, “इस (वक्फ कानून) पर चर्चा होना बेहद जरूरी है। मैं चाहता हूं कि सदन के नेता आएं और इस मामले पर महत्वपूर्ण निर्णय लें। यह पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है।”

चर्चा का मौका दिया जाए

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा, “बैठक कल से चल रही है। हम चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले, लेकिन वक्फ संशोधन कानून खासकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम यही चाहते हैं कि इस मुद्दे को लेकर हमें मौका दिया जाए, ताकि अपनी बात को रखा जा सके।”

ताकि कानून वापस हो सके

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अब्दुल ने कहा, “पिछले दो दिनों से सदन को चलने नहीं दिया गया। हमारी मांग है कि वक्फ कानून पर चर्चा होनी चाहिए। जिस तरह से तमिलनाडु विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है, उसी की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी वक्फ कानून के खिलाफ एक प्रस्ताव पास हो, ताकि इस कानून को वापस लिया जा सके।”

विकास के मुद्दे पर बात हो : भाजपा विधायक

भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून के अलावा लोगों और विकास के मुद्दों पर बात होनी चाहिए। अब जिसको लेकर चर्चा सदन में नहीं हो सकती है, उसके लिए सरकार कोई भी बैठक करे, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।”

वक्फ कानून के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा स्थगन प्रस्ताव लाए जाने के मुद्दे को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।

वहीं, मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर हंगामा हुआ। विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया था।

-आइएएनएस

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई