'एन पी एन लाइव'

bihar board result : मोतिहारी के आकर्षण वर्मा ने सफलता के झंडे गाड़े, गोपाल साह स्कूल में किया सेकेंड टॉप

SHARE:

ओम वर्मा, मोतिहारी। bihar board result : 


बिहार बोर्ड की हाल ही में आए रिजल्ट में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मोतिहारी के गोपाल साह विद्यालय के छात्र आकर्षण वर्मा ने स्कूल में सेकेंड टॉप किया है। उन्होंने 500 अंकों में से 408 अंक प्राप्त कर 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से आकर्षण वर्मा काफी खुश है। अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सौरभ वर्मा और माता सुनीता वर्मा के साथ साथ आनलाइन क्लास को भी देते हैं। नेशनल प्राइम न्यूज ने इस सफलता पर आकर्षण वर्मा का विशेष इंटरव्यू किया।

आठ घंटे पढ़ाई काफी

bihar board result : विशेष वीडियो साक्षात्कार में आकर्षण वर्मा ने बताया कि वह सालों भर पढ़ाई करते रहे। वह रोज लगभग आठ घंटे पढ़ाई पर देते थे। परीक्षा के अंतिम दिनों में उन्होंने तैयारी बढ़ा दी। तैयारी में कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए उन्होंने 14 घंटे तक पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। सिर्फ स्कूल और आनलाइन क्लास पर ध्यान दिया। आनलाइन क्लास में यह सुविधा रहती है कि वह जब चाहें तब क्लास को सुन और देख सकते हैं और याद कर सकते हैं। आनलाइन क्लास ने मेरा काफी साथ दिया। उन्होंने बताया कि आनलाइन क्लास पर ध्यान दिया जाए तो इससे बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैंं।

 

माता पिता ने दिया पूरा साथ

bihar board result  : आकर्षण वर्मा ने बताया कि पिता सौरभ वर्मा ने पढ़ाई में उनका पूरा साथ दिया और सहयोग किया। मोबाइल से पढ़ाई करता था तो उन्होंने पूरे टाइम अपना मोबाइल मुझे दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने हर तरह से मेरा साथ दिया और भरोसा किया। मोबाइल मिल जाने के ​बाद बहुत सारे छात्र गेम और सोशल मीडिया पर व​क्त बर्बाद करते हैं। रील्स और वीडियो बनाते हैं और मोबाइल का इस्तेमाल अपने मनोरंजन के लिए करते हैं। लेकिन मैंने मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए बखूबी किया। आकर्षण वर्मा आगे खूब पढ़ाई करना चाहते हैं और इंजीनियर बनना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई